लाइफस्टाइल

January 25, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

25 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. वृषभ- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा.

January 25, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

25 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है. पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है.

शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.

वृषभ- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.

शुभ उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें.

मिथुन- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.

शुभ उपाय- काम की शुरुआत मीठा खाकर करें.

कर्क- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.

शुभ उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें.

सिंह- आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या-आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया काम शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.

शुभ उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

तुला- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.

शुभ उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं.

वृश्चिक- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस के सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें.

धनु- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. माता-पिता का धयान रखें. दफ्तर में विवाद से बचें.

शुभ उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें.

मकर- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें. नौकरी के लिहाज से अच्छा दिन है.

शुभ उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें.

कुंभ- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.

मीन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है.किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.

शुभ उपाय- पीपल के पेड़ को जल दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).