January 23, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
23 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे.
23 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.
शुभ रंग- सफेद
शुभ उपाय- आज सूर्य को अर्घ्य जरूर दें.
वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.
शुभ रंग- नीला
शुभ उपाय- आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें.
मिथुन-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.
शुभ रंग- हरा
शुभ उपाय- गाय को गुड़ डालकर मीठी रोटी खिलाएं.
कर्क- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ रंग- बैगनी
शुभ उपाय- मां सरस्वती की पूजा जरूर करें.
सिंह-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.
शुभ रंग- पीला
शुभ उपाय- पीले मीठे चावल पक्षियों को खिलाएं.
कन्या- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
शुभ रंग- लाल
शुभ उपाय- गाय को खिचड़ी खिलाएं.
तुला-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, आज के दिन संभलकर रहें. बेवजह किसी से न उलझें.
शुभ रंग- बैगनी
शुभ उपाय- कुबेर मंत्र का जाप जरूर करें.
वृश्चिक- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.
शुभ रंग- भूरा
शुभ उपाय- आज कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं.
धनु-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ उपाय- शिव पुराण का पाठ करें.
मकर-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ रंग- भगवा
शुभ उपाय- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.
कुंभ-आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ज्वेलरी और कपड़ों पर पैसा खर्च होगा, बाहर घूमने जाएंगे.
शुभ रंग- पर्पल
शुभ उपाय- दही खाकर ही घर से निकलें.
मीन-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें.
शुभ रंग-नीला
शुभ उपाय- पक्षियों को अनाज डालें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

