January 26, 2021 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत
26 जनवरी 2021 यानि गणतंत्र दिवस के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. वृषभ-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.
26 जनवरी 2021 यानि गणतंत्र दिवस के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
1- मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. किसी ने उलझें.
शुभ अंक- 9
2- वृषभ-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा. मानसिक तनाव बढेगा.
शुभ अंक- 1
3- मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें.गाड़ी आज के दिन संभलकर चलाएं.
शुभ अंक- 3
4- कर्क- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें. घर में खुशियां आएगी.
शुभ अंक- 7
5- सिंह- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ज्वेलरी और कपड़ों पर पैसा खर्च होगा, बाहर घूमने जाएंगे. पत्नी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ अंक- 2
6- कन्या- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें. गाड़ी संभलकर ड्राइव करें.
शुभ अंक- 4
7- तुला- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
शुभ अंक- 7
8- वृश्चिक- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों. माता-पिता की कोई भी बात न टालें.
शुभ अंक- 3
9-धनु- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.
शुभ अंक- 8
10- मकर- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. जॉब के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.
शुभ अंक- 5
11- कुंभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ अंक- 2
12- मीन- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. तनाव भरा दिन रह सकता है.
शुभ अंक- 6
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

