सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
महाराष्ट्र थॉर नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप से एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में भारतीय लोगों से रिक्वेस्ट किया गया है कि आज के दिन यानी 20-07-2019 के दिन सबवे, डोमिनोज, पिज्जा हट, मैकडोनाल्ड्स और केएफसी से कुछ न खाएं. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है.
ब्राजील में एक फेमस पादरी को एक महिला ने धर्म का उपदेश देते वक्त पीछे से धक्का देकर गिरा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना सोमवार 15 जून को हुई जब फादर मार्सेलो रॉसी (Marcelo Rossi) 50,000 लोगों सामने एक युवा शिविर के समापन समारोह के दौरान साओ पाउलो (Sao Paulo) के कैचियोइरा पॉलिस्ता (Cachoeira Paulista) में मास (Mass) कर रहे थे.
हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने एक छोटी सी बात पर आत्महत्या कर ली. बच्चा क्लास लीडर का चुनाव हार गया था, इतनी छोटी सी बात के लिए उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. बच्चे की पहचान चरन के रूप में हुई है और शुक्रवार को रमनपेट इलाके में रेलवे ट्रैक पर उसे मृत पाया गया.
बेंगलुरु में सड़क के कुत्तों के के स्थानांतरण की आड़ में उन्हें कसाई खाने में लेकर काटा जा रहा है और उनके मांस को मटन बताकर बेंगलुरु के बड़े-बड़े होटलों में बेचा जा रहा है. हाल ही में में इस मामले में एक बाड़ा खुलासा हुआ है और कई लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर आगे किन जाच शुरू कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भयावह घटना सामने आई है. एक परिवार के लोगों ने 28 वर्षीय एक दलित व्यक्ति को चोर समझकर जिन्दा जलाने की कोशिश की. ख़बरों के अनुसार शख्स शुक्रवार सुबह दो बजे अपने ससुराल जा रहा था. रात में आवारा कुत्ते उस पर भोंकने लगे और उसका पीछा करने लगे.
असम के वन विभाग ने शुक्रवार को असम के कछार जिले के छोटाजालेंगा गांव क्षेत्र से 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बचाया. रिपोर्ट्स के अनुसार, छोटाजालेंगा के कुछ ग्रामीणों ने किंग कोबरा को देखा और वन अधिकारियों और वन विभाग और असम विश्वविद्यालय की एक टीम को सूचित किया. निकाले गए 10 फीट लंबे किंग कोबरा का वजन लगभग 7.30 किलोग्राम था.
पॉलिथीन में लिपटी एक नवजात बच्ची को गुरुवार को तड़के डोगरन गेट इलाके में एक महिला ने कथित रूप से नाले में फेंक दिया था. आसपास के सीसीटीवी कैमरों में ये घटना रिकॉर्ड हो गई थी. कुछ आवारा कुत्तों ने सुबह 5 बजे के आसपास नाले से पॉलिथीन निकाली और जोर-जोर से भौंकने लगे. कुत्तों के बहुत ज्यादा भोकने के कारण रास्ते में आते जाते लोगों का ध्यान बच्ची पर पड़ा और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
भारत के छत्तीसगढ़ में पहले गार्बेज कैफे की शुरुआत कर प्लास्टिक के कचरे का फिर से उपयोग करने की एक अच्छी पहल की है. यह कैफे एक किलो प्लास्टिक का कचरा देनेवाले व्यक्ति को भरपेट खाना देगा और 500 ग्राम प्लास्टिक के कचरे के बदले पर्याप्त नाश्ता देगा. खबरों के अनुसार इस पहल के तहत बेघर और दिन भर पैसों के लिए कचरा इकट्टा करने वाले लोगों के लिए है.
क्या आप मकड़ियों से डरते हैं? अगर हां तो इस असामान्य मकड़ी को देखकर आप बेहोश हो सकते हैं. चीन के हुनान शहर में एक ऐसी मकड़ी पाई गई है जिसकी पीठ पर इंसानों का चेहरा बना हुआ है. और मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं मानव बालों से मिलती हैं. ये मकड़ी ली नाम की एक महिला को हुनान प्रांत के युआनजियांग शहर में उसके घर के पौधे के पॉट में मिली.
जो लोग प्लेन में पहली बार सफर करते हैं उनके लिए सब कुछ नया होता हैं. ऐसे में उन्हें हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहिए नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता है. तुर्की के इस्तानबुल एयरपोर्ट पर एक महिला पहली बार प्लेन से सफर कर रही थी. एयरपोर्ट पर चेक इन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग महिला की हरकत देखकर लोटपोट हो गए.
ओडिशा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, यहां के एक आदिवासी व्यक्ति को अस्पताल से शव ले जाने के लिए वैन न मिलने के कारण लाश को कपड़े में टांगकर लाना पड़ा. थुआमुल रामपुर ब्लॉक के मेलघर गांव के निवासी पुल्लू माझी को 55 वर्षीय निगाड़ी माझी का शव कपड़े में टांगकर ले जाने के लिए मजबूर किया गया था.
हरमाटी के एक घर में जब एक रॉयल बंगाल टाइगर को घर के बेड पर बैठे हुए वहां के निवासियों ने देखा तो उनके बीच दहशत फैल गई. रिपोर्टों के अनुसार, बाघ पास के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से भटक गया था जो बाढ़ के पानी के नीचे डूबा हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाघ सुबह लगभग 7 बजे रफीकुल के घर में घुस गया और उसे अपने बिस्तर पर आराम करते देखा गया.
रविवार को कोल्लम की आईपीएस ऑफिसर मेरिन जोसेफ और उनकी टीम सऊदी अरब के रियाद के लिए रवाना हुई. वे 38 वर्षीय नाबालिग रेप के आरोपी सुनील कुमार भद्रन पकड़ने गई थी. मेरिन को यकीन था कि वो आरोपी को पकड़कर जरुर ले आएंगी. कोल्लम के मूल निवासी सुनील कुमार सऊदी अरब में एक टाइल कर्मचारी था.
एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र पर पिता के रूप में पहचाने जाने के लिए एक ऐतिहासिक मानव अधिकार अदालत में लड़ाई लड़ रहा है. पूरी दुनिया में तीसरे लिंग को मान्यता मिल है. इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है. ब्रिटेन के ट्रांसजेंडर फ्रेडी मैकोनल ने एक बच्चे को जन्म दिया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूर्वी कांगो में चल रहे इबोला के प्रकोप के कारण "अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" घोषित कर एक दुर्लभ कदम उठाया है. रवांडा की सीमा पर स्थित गोमा के प्रमुख शहर में वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी. साल 2014-2016 में पिछली बार पश्चिम अफ्रीका में इबोला वायरस के कहर से 11,000 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए थे.
मुंगेर जिले के सकल देव टुड्डू पिछले 40 वर्षों से न अपने 6ft लंबे बाल धोए हैं और न ही काटा है. उनके 6ft के लंबे बालों में लटे पड़ चुकी हैं जिसकी वजह से उनके बाल बहुत ही भयानक दिखाई देते हैं. उन्होंने अपने बालों को 40 सालों से इसलिए नहीं काटा क्योंकि उनका मानना है कि उन्होंने लंबे समय तक रखे हैं क्योंकि उनका कहना है कि उनके सपने में भगवान आए थे और उनसे कहा था कि इसे कभी भी न काटें और न ही इसे धोएं.
भारत में साल भर में करीब ढाई लाख लोगों को सांप काट लेते हैं और उनमें से करीब 46 हजार लोगों की मौत हो जाती है. सांप काटने की ज्यादातर घटनाएं गांव में होती है. बहुत से गांव और देहातों में सांप काटने का इलाज मौजूद न होने पर लोगों को घरेलू उपचार करने पड़ते हैं. गर्मियों और बरसात में ये घटनाएं ज्यादा होती हैं क्योंकि गर्मियों में सांप हवा खाने के लिए बिल से बाहर आते हैं और बरसात में पानी भर जाने के बाद वो बिल से निकलकर कहीं सुरक्षित जगह छिप जाते हैं.
दिन में तीन वक्त का खाना, दोस्तों का साथ और सर पर छत इससे ज्यादा एक इंसान को क्या चाहिए? 52 वर्षीय ज्ञाननप्रकाशम ने भी यही सोचा था. जेल उनके लिए घर था. उन्हें मार्च में शख्स ने फिर से चोरी की, जिसके बाद उसे गिरफ्तारी के बाद वापस चेन्नई के पुझल जेल में रखा गया था. वहां कुछ समय तक सेवा देने के बाद, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.
ब्रिटेन के कुम्ब्रिया की रहनेवाली 27 वर्षीय चैपल कूपर ने अपने भाई के बच्चे को जन्म दिया. चैपल ने शुक्रवार डिलीवरी से 15 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया, जिसका वजन पांच पाउंड था. दरसल कूपर के भाई गे रिलेशनशिप में थे. जिसकी वजह से वो बच्चा पैदा नहीं कर सकते थे. इसलिए वो सरोगेट मदर ढूंढ रहे थे. चैपल के भाई स्कॉट स्टीफेंसन और उनके पार्टनर माइकल स्मिथ काफी वक्त से सरोगेट मदर की खोज में थे
17 जुलाई को सारी दुनिया में ‘विश्व इमोजी दिवस’ मनाया जा रहा है, इसकी तैयारियां सारी दुनिया में एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो गई थीं. दरअसल 17 जुलाई को आस्ट्रेलिया के जेरिमी बर्ज ने इमोजी पीडिया की शुरुआत की थी. इसके बाद से ही इस दिवस को विश्व इमोजी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.