सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
मिलेनिअल्स कृपया ध्यान दें कि यदि आप एक कार के मालिक हैं, तो यह आपकी सेक्स लाइफ को बढ़ावा देता है. शोधकर्ताओं के अनुसार एक कार का मालिक होना जवान लोगों को हाई सेल्फ एस्टीम देता है, जो एक स्टेटस सिंबल बन जाता है, जिसकी वजह से लड़कियां उस पुरुष की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं. कार होने से सेक्शुअल डिजायर बढ़ती है और कार में कपल के बीच एक्शन भी बढ़ता है, ऐसा मेक्सिको में कोलिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रिपोर्ट में बताया.
अधिकारियों ने बढ़ते हुए ठंड के मौसम को देखते हुए अहमदाबाद के कांकरिया चिड़ियाघर में विशेष व्यवस्था की है. जानवरों को गर्म रखने के लिए बाड़ों में हीटर लगाया गया है और उनके पूरे बाड़े में पुआल बिछाया गया है ताकि जानवरों का शरीर गर्म रहे. यहीं नहीं पशुओं का आहार सेवन भी बढ़ाया गया है.
गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु हैं, उनके पिता का नाम गुरू तेग बहादुर था और वे सिखों नौवें गुरु थे. इनकी मृत्यु के बाद गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु बने. गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म गोबिंदराय के रूप में 22 दिसंबर 1666 में पटना बिहार में हुआ था. उनका जन्मदिन कभी-कभी दिसंबर या जनवरी या ग्रेगोरियन कैलेंडर के दोनों महीनों में पड़ता है.
उल्हासनगर में एक चौंका देनेवाली घटना सामने आई है, एक 30 वर्षीय शख्स ने अपनी प्रेमिका के घर में इसलिए आग लगा दी क्योंकि गर्लफ्रेंड की मां ने शादी से इनकार कर दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की मां ने उनकी शादी का विरोध किया, क्योंकि शख्स बेरोजगार था. सोमवार को आरोपी ने लड़की की मां से उसका हाथ मांगा और जब उन्होंने शादी के लिए मना किया तो शख्स ने घर में आग लगाने की धमकी दी.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में परिवार के साथ न्यू ईयर 2020 मना रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. वेटरन विकेटकीपर लगभग एक हफ्ते के लिए दुबई में थे, जहां उन्होंने क्रिसमस मनाया लेकिन अब वो वापस भारत लौट आए हैं.
दिल्ली गवर्मेंट स्कूल की छात्राओं ने 18 भारतीय भाषाओं में नए साल की बधाई दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बहुत सारी छात्राएं लोगों को भारत की अलग-अलग भाषाओं में नए साल की शुभकामनाएं देती हुई दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो सर्वोदय कन्या विद्यालय, पंजाबी बाग़ नई दिल्ली का है. इस वीडियो में लड़कियों ने बड़े ही रचनात्मक ढंग से नए साल की शुभकामनाएं दी है.
1 जनवरी को हर साल नैशनल हैंगओवर डे मनाया जाता है. दिसंबर महीने की शुरुआत से ही लोगों की पार्टी की तैयारियां हो जाती है. कोई हाउस पार्टी करता है, कोई पूल साइड पार्टी, तो कोई क्लब पार्टी करता है. सभी एक हाई नोट पर पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करना चाहते हैं. पसंदीदा ड्रिंक और लाऊड म्यूजिक पर थिरकना सभी को पसंद है.
आज नए साल 2020 का पहला दिन है और हम में से अधिकांश लोग अपने दोस्तों और करीबियों को न्यू ईयर की बधाई देने में व्यस्त हैं. नए साल को एक नई शुरुआत के रूप में जाना जाता है, लोग नए साल पर अपने आपको बेहतर बनाने के लिए नए रिजोल्यूशन लेते हैं. न्यू ईयर ईव पर पार्टी करके नाच गाकर हम बड़े ही धूम धाम से न्यू ईयर का स्वागत करते हैं.
नए साल 2020 के पहले दिन गूगल (Google) ने खास एनिमेटेड डूडल (Doodle) बनाकर नए साल की शुभकामनाएं दी है. आज के डूडल में फ्रॉगी वेदर दिखाया गया है! अगर आप गूगल के पेज पर जाते हैं तो आपको फ्रॉग की थीम वाला डूडल दिखाई देगा. इस डूडल में मेंढक इमारत की ऊंचाई पर बैठकर पूरे शहर के दृश्य को देख रहा है.
मिया खलीफा की साल 2019 की यात्रा एक रोलर कोस्टर की तरह रही है. साल 2019 में हॉकी पक से ब्रेस्ट पर चोट लगने के बाद XXX पोर्न स्टार मिया को बड़ी ब्रेस्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा, इस सर्जरी का पूरा वीडियो मिया ने यूट्यूब पर अपने फैन्स के लिए शेयर किया था. पूरे साल मिया अपने सोशल अकाउंट पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर पाने फैन्स को एंटरटेन किया.
कुछ ही घंटों में नया साल (New Year 202 ) शुरू होने वाला है सभी जगह नए साल के सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों शोरों पर जारी हैं. सबका अलग अलग प्लान है, कोई नए साल का स्वागत तरह तरह के पकवान खिलाकर या खाकर करता है, तो कोई जमकर रात भर पार्टी करता है. नए साल के जश्न में जगह-जगह डीजे नाइट्स और पार्टियां रखी जाती हैं.
रंग पूरी दुनिया में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, रंग सोच को बदल सकता है, एक्शन कार्रवाई बदल सकता है और प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकता है. कोई रंग आपकी आंखों को चुभ सकता है तो कोई चुभन को शांत कर सकता है. कोई रंग आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है तो कोई आपकी भूख दबा सकता है. सही रंग का इस्तेमाल आपनी एनर्जी कंजम्पशन को कम कर सकता है.
कुछ ही घंटो में साल 2019 ख़त्म होने को है और साल 2020 की शुरुआत होनेवाली है. नए साल की शुरुआत से पहले हर कोई सोचता है कि आनेवाला साल बहुत शुभ हो और नए साल पर लोग अलग-अलग रिजोल्यूशन भी बनाते हैं, वो अलग बात है कि रिजोल्यूशन को बहुत ही कम लोग ही फ़ॉलो कर पाते हैं. नया साल हर कोई अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाना चाहता है.
भारत के एटीएम में डकैती की खबरें अक्सर आती रहती हैं, इससे पहले क्रेन से एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाने की खबरें आ चुकी हैं. ऐसा ही एक घटना महाराष्ट्र के पुणे में घटी है. चोरों ने एटीएम में डकैती डालने की कोशिश की है लेकिन अलग तरीके से. उन्होंने महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में एटीएम मशीन रखकर उठा ले गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
अंधेरी के एमआईडीसी एरिया के एक डांस बार पर छापेमारी के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 5 महिलाओं को इस गोरखधंधे से बचाया गया. इस रेड की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार 29 दिसंबर को दी. पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि नाईट लवर्स बार में महिलाओं से अश्लील डांस कराया जा रहा है.
इंसान अक्सर एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऊंट अपने मालिक को गले लगाकर अपनी भावना व्यक्त कर रहा है. ऊंट का मालिक काफी समय से बाहर गया, ऐसे में मालिक के वापस आने के बाद ऊंट अपने आपको रोक नहीं पाया और उससे जाकर लिपट गया.
त्रिशूर जिले के वृद्धाश्रम में मुलाक़ात और वहीं प्यार होने के बाद दंपति कोचनियान मेनन और लक्ष्मी अम्मल ने शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे शादी कर ली. राज्य के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने शादी समारोह में भाग लिया. यह शादी 30 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन बाद में डेट बदलकर इसे 28 दिसंबर कर दिया गया.
एक शख्स ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में अपने बेटे के इलाज के लिए बचाए हुए पूरे पैसे ऑनलाइन फ्रॉड में खो दिए. पीड़ित संकेत कुमार वर्मा ने अपने बेटे के कैंसर के इलाज के लिए लगभग 90,000 रुपये बचाए थे, इन पैसों का वर्मा अपने 11 वर्षीय बेटे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने वाले थे. 24 दिसंबर को 35 वर्षीय पीड़ित के फोन पर एक मैसेज आया.
साइबर क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की मुलाकात लड़के से PUBG खेलते समय हुई थी. बाद में लड़के ने लड़की न्यूड तस्वीरें जमा कर ली. पुलिस के अनुसार लैंगर हाउज़ के एक 21 वर्षीय मैकेनिक मोहम्मद सलमान ने PUBG खेलते समय लगभग दो महीने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ संपर्क किया.
मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) तीन तलाक अधिनियम 2019 बिल पास होने के बाद तलाक को अपराधिक श्रेणी में रखा गया है. पति द्वारा महिला को तत्काल तीन तलाक दिए जाने को अपराध माना गया है, इस जुर्म में तीन साल की जेल और जुर्माना दोनों है. इस अधिनियम के तहत आरोपी को बिना वारंट तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है.