एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ नए साल का किया स्वागत, देखें स्टाइलिश कपल की तस्वीर
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में परिवार के साथ न्यू ईयर 2020 मना रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. वेटरन विकेटकीपर लगभग एक हफ्ते के लिए दुबई में थे, जहां उन्होंने क्रिसमस मनाया लेकिन अब वो वापस भारत लौट आए हैं.
- Read in
- English
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने होमटाउन रांची में परिवार के साथ न्यू ईयर 2020 (New Year 2020) मना रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. वेटरन विकेटकीपर लगभग एक हफ्ते के लिए दुबई में थे, जहां उन्होंने क्रिसमस मनाया लेकिन अब वो वापस भारत लौट आए हैं. एमएस धोनी ने अभी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद धोनी ने किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया.
साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ नए साल का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही हैं. अपनी इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया '2020 With This Man'. धोनी फिलहाल वर्तमान में क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद कुछ समय तक धोनी ने भारतीय सेना में भी सेवा दी. न्यू ईयर पर भारत के तेज-तर्रार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एमएस धोनी के साथ देखा गया था, क्योंकि हार्दिक ने धोनी और उनकी बेटी जीवा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी.
देखें पोस्ट:
यह भी पढ़ें: विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? बीसीसीआई के अधिकारी ने किया खुलासा
एमएस धोनी ने अगस्त से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और इसके साथ ही उनके रिटायरमेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस बारे में अब तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन यह सुनिश्चित है कि धोनी आईपीएल 2020 में क्रिकेट के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जरुर लौटेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

