काफी दिनों से बाहर गए हुए मालिक को वापस देखकर ऊंट उससे लिपटा, देखें इमोशनल वीडियो
इंसान अक्सर एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऊंट अपने मालिक को गले लगाकर अपनी भावना व्यक्त कर रहा है. ऊंट का मालिक काफी समय से बाहर गया, ऐसे में मालिक के वापस आने के बाद ऊंट अपने आपको रोक नहीं पाया और उससे जाकर लिपट गया.
इंसान अक्सर एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऊंट अपने मालिक को गले लगाकर अपनी भावना व्यक्त कर रहा है. ऊंट का मालिक काफी समय से बाहर गया, ऐसे में मालिक के वापस आने के बाद ऊंट अपने आपको रोक नहीं पाया और उससे जाकर लिपट गया. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जो हम देते हैं वही हमें वापस मिलता है, ऊंट के मालिक अपने ऊंटों के झुंड से कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे, जब वे वापस आए तो उनके एक ऊंट ने उनसे लिपटकर अपना प्योर लव व्यक्त किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऊंट अपने मालिक से लिपटे हुए दिखाई दे रहा है.
ये अडोरेबल वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. दो दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को 21,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. हालांकि पालतू कुत्ते और बिल्लियों को मालिक के साथ इमोशनल बांड शेयर करते हुए आप लोगों ने बहुत बार देखा होगा, लेकिन किसी बड़े जानवर ऊंट और घोड़े जैसे बड़े जानवर को इमोशनल होते हुए शायद ही देखा होगा.
देखें वीडियो:
We only have
What we give😊
Camel owner went absent from his herd for few days. On his return love showered on him by one of his camels is the purest love. pic.twitter.com/CYsZybRos3
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 27, 2019
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा जानवर प्यार डिजर्व करते हैं और और रिटर्न में भी हमें प्यार ही देते हैं.
देखें ट्वीट:
Animals deserves love 💞
Even they Return it,
Everytime...
Unlike us
....Unconditionally...💞
— 🚩🚩 DIPTANGSHU 🚩🚩 (@Diptang27657182) December 27, 2019
अन्य प्रतिक्रिया:
I was not wrong when i dreamt of owning an animal park as a possession 🤗🤗🤗. Animals are love.
— Sajeev Pillai (@batanahitochata) December 27, 2019
एक यूजर ने लिखा इंसानों को जानवरों से कुछ सीखना चाहिए:
I wish humans learnt something from animals
— Kashmiri (@trial19440594) December 27, 2019
यह पहली बार नहीं है जब एक ऊंट को उसके मालिक को गले लगाते हुए देखा जा रहा है. साल 2014 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था. Emirates247.com के अनुसार एक शख्स ने अपने ऊंट को एक सऊदी किसान को बेच दिया था और कुछ दिन बाद वो अपने ऊंट से मिलने के लिए वापस लौटा. अपने पूर्व मालिक को देखकर ऊंट ने उन्हें पहचान लिया और उनके चारों और अपनी गर्दन लपेटकर अपना स्नेह व्यक्त करने लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

