सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
हर भारतीय जिसने सार्वजनिक परिवहन में यात्रा की है, चाहे गांव हो या शहर वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़भाड़ की समस्या को बड़ी ही अच्छी तरह से समझता है. खासकर त्योहारों के अवसर पर. लेकिन मुश्किलों एक बावजूद भारतीय जुगाड़ लगाने से पीछे नहीं रहते. भारत में आधी से ज्यादा जनसंख्या जुगाड़ से ही काम चलाती है. पश्चिम बंगाल के एक जोड़े का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दक्षिणपूर्व सुलावेसी के दक्षिण बुटन रीजेंसी में वकीनाम्बोरो गांव के मुहम्मद इदुल नाम का 16 वर्षीय टीनेजर शनिवार रात मछली पकड़ने गया, तभी उसके साथ बहुत ही हैरान कर देने वाली दुर्घटना हुई. उस पर एक नीडलफिश ने हमला कर दिया और ये कोई आम हमला नहीं बल्कि जानलेवा हमला था. हमले में नीडलफिश लड़के की गर्दन के आरपार हो गई थी.
इंटरनेट पर एक बच्चे का अडोरेबल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी लड़की दिखाई दे रही है, जो पहली बार आइसक्रीम खा रही है और आइसक्रीम खाने के बाद जो वो रिएक्शन देती है, उसे देखकर सभी हैरान हैं. इस वीडियो को 9 महीने की ब्लेकली की मां ब्रिटनी जेरिगन ने रिकॉर्ड किया है.
सागर में स्थित कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल, भानगढ़ की टीचर ममता पटेल ने 6वीं कक्षा की 29 छात्राओं को होमवर्क न करने के लिए दंडित किया. टीचर ने लड़कियों की हथेलियों पर छड़ी से इतनी बुरी तरह से मारा कि उनकी हथेलियां सूज गईं. यहीं नहीं लड़कियों के चेहरे पर थप्पड़ भी मारा गया. छात्राओं को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के कश्मीर डिवीजन के रिजल्ट 2019 घोषित कर दिए हैं. उम्मदीवार अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने रिजल्ट चेक आकर सकते हैं, रिजल्ट के साथ ऑफिशियल गैजेट भी शेयर किया जाएगा. रिजल्ट को लेकर बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी.
सांप का नाम सुनकर ही लोगों की सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है और अगर किसी के घर से दुनिया का सबसे खतरनाक और निकले तो उसका हाल क्या होगा? ब्रिटेन की एक महिला के डर की आप कल्पना भी नहीं कर सकते, जिसने दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक सापों में एक को अपने बाथरूम में देखा. बोआ कंस्ट्रक्टर सांप अपने शिकार को मारने के लिए जाना जाता है.
सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमा ग्रह है और अभी कई बड़े ग्रह दूसरी राशियों में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन उनमें से शनि का मकर राशि में से प्रवेश करना सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि मकर राशि पर शनि ग्रह का शासन है और ये उनकी राशि है. इसका मतलब है कि शनि अपनी खुद की ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं.
कुर्ला के नेहरु नगर इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, इस इलाके में सोमवार रात एक महिला का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया. पीड़िता शाम 7 बजे के करीब नेहरू नगर इलाके में थी. वह कुर्ला रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पैदल जा रही थी, इस दौरान वो झाड़ियों में शौच के लिए गई, जहां चार पुरुषों ने महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके पैसे और मंगलसूत्र भी छीन लिए.
इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स की टीम राजपथ पर 26 जनवरी को परेड में अपनी शुरुआत करेंगी और डेयरडेविल स्टंट करेंगी. महिलाओं की 65 सदस्यीय टीम 90 मिनट से अधिक लंबी परेड के अंत में 350 सीसी की रॉयल एनफील्ड बुलेट पर अपनी कलाबाजी कौशल का प्रदर्शन करेगी. महानिरीक्षक मोसेस दिनाकरण ने बताया कि "यह पहली बार होगा कि महिला बाइकर्स गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रही हैं.
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था. इस बार ये 29 जनवरी को पड़ रहा है. वसंत पंचमी का त्योहार मुख्य रूप से एक हिंदू त्योहार है, ये सर्दियों की समाप्ति और वसंत ऋतू की शुरुआत का प्रतीक है. पश्चिम बंगाल में इस दिन को सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा आराधना करते हैं.
सूरत में दो परिवारों के हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. लड़के के पिता और लड़की की मां ने दोनों की शादी के प्लान पर पानी फेर दिया. लड़का लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले लड़के का बाप लड़की की मां को लेकर भाग गया. ख़बरों के अनुसार लड़के के पिता और लड़की की मां एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे, लेकिन काफी समय से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई थी.
मंगलवार तड़के सूरत के सरोली इलाके में रघुवीर कपड़ा मार्केट में भीषण आग लग गई. 10 मंजिला इमारत आग की लपटों में तब तक जलती रही जब तक की फायर टेंडर मौके पर नहीं पहुंच गई. बचाव कार्य के लिए 55 से अधिक अग्निशमन दल घटना स्थल पर पहुंचे, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
गणेश जयंती माघ महीने में भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह माघ चंद्र महीने के दौरान शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है. ग्रेगेरियन कैलेंडर के अनुसार ये जनवरी और फरवरी महीने में पड़ता है. माघ महीने के दौरान गणेश जयंती मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण के तटीय क्षेत्रों में मनाई जाती है.
चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने आज सुखोई -30 एमकेआई लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन को आधिकारिक तौर पर वायु सेना में शामिल किया. इसे तंजावुर एयरबेस में तैनात किया गया है. यह दक्षिण भारत में पहला एसयू -30 एमकेआई लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन है जो समुद्र में भी अहम भूमिका निभाएगा.
मुंबई पुलिस ने सोमवार को फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा को अपनी माउंटेड पुलिस युनिट की सवारियों की वर्दी डिजाइन करने के लिए धन्यवाद दिया. मुंबई में यातायात और ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने के लिए एक घुड़सवार पुलिस युनिट स्थापित की है. मुंबई पुलिस ने ट्वीट के जरिए मनीष मल्होत्रा को बधाई दी
बांद्रा कोर्ट में सुनवाई के दौरान लोग तब हैरान रह गए जब वहां अचानक से बॉलीवुड फिल्म का फेमस गाना 'ये अंधा कानून है' बजने लगा. ये घटना शनिवार 18 जनवरी की है. यह गाना कोर्टरूम में पीछे एक बैंच के पीछे रखे हुए नीले बैग के अन्दर से बज रहा था. कोर्ट में जोरदार आवाज में ये बॉलीवुड गाना बजने के बाद मजिस्ट्रेट सहित पूरा कोर्ट रूम हैरान रह गया.
34 साल की लॉरेन वॉल को उसकी मां द्वारा दिए गए विश्वासघात ने तबाह कर दिया. उसकी मां ने लॉरेन की शादी में £ 15,000 खर्च किए थे, जिसके लिए लॉरेन अपनी मां की बहुत एहसान मंद थी और उन्हें अपने अपने साथ हनीमून पर भी ले गई. 19 वर्षीय लॉरेन को लगा कि उसके सारे सपने सच हो रहे हैं, जब वह अगस्त 2004 में अपने पति पॉल व्हाइट और मम्मी के साथ दुल्हन के रूप में चलकर हॉल में आई.
एक असामान्य मामले में मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्वी उपनगरों में आधी रात को दरवाजे की घंटी बजाकर भगाने के दौरान एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शख्स सोते हुए लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा जानबूझकर करता था. शख्स की गिरफ्तारी के बाद कांजुरमार्ग के चार और निवासियों ने ऐसी ही शिकायत की.
पाकिस्तान के बहावलपुर में बना शादी का नया हॉल उन पुरुषों के लिए बुकिंग पर बंपर छूट दे रहा है, जो दूसरी, तीसरी या कई शादी करने के इच्छुक हैं. ये मैरेज हॉल दूसरी शादी पर 50% डिस्काउंट तीसरी शादी पर 75% और चौथी शादी पर पूरा हॉल और वलीमा मुफ्त देने का ऑफ़र दे रहा है. लेकिन ये स्कीम तभी लागू होगी जब हॉल को दुल्हे की पहली पत्नी बुक करेगी.
समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से निर्भया गैंग रेप के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका को खारिज करने के लिए कहा है. अमित शाह ने राष्ट्रपति से मुकेश सिंह के फांसी पर न चढ़ने की किसी भी संभावना को समाप्त करने की सिफारिश की है.