वायरल

पाकिस्तान में एक से ज्यादा शादी करने पर मिल रहा है बंपर ऑफर, पूरी स्कीम जानने के लिए देखें वीडियो

पाकिस्तान के बहावलपुर में बना शादी का नया हॉल उन पुरुषों के लिए बुकिंग पर बंपर छूट दे रहा है, जो दूसरी, तीसरी या कई शादी करने के इच्छुक हैं. ये मैरेज हॉल दूसरी शादी पर 50% डिस्काउंट तीसरी शादी पर 75% और चौथी शादी पर पूरा हॉल और वलीमा मुफ्त देने का ऑफ़र दे रहा है. लेकिन ये स्कीम तभी लागू होगी जब हॉल को दुल्हे की पहली पत्नी बुक करेगी.

पाकिस्तान में एक से ज्यादा शादी करने पर मिल रहा है बंपर ऑफर, पूरी स्कीम जानने के लिए देखें वीडियो
एक से ज्यादा शादी के बंपर ऑफर, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

पाकिस्तान के बहावलपुर (Bahawalpur) में बना शादी का नया हॉल उन पुरुषों के लिए बुकिंग पर  बंपर छूट दे रहा है, जो दूसरी, तीसरी या कई शादी करने के इच्छुक हैं. ये मैरेज हॉल दूसरी शादी पर 50% डिस्काउंट तीसरी शादी पर 75% और चौथी शादी पर पूरा हॉल और वलीमा मुफ्त देने का ऑफ़र दे रहा है. लेकिन ये स्कीम तभी लागू होगी जब हॉल को दुल्हे की पहली पत्नी बुक करेगी. इस स्कीम से बहुत से लोग हैरान हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए वो अपनी पहली पत्नी को कैसे मनाएं.

इंटरनेट पर हॉल के मालिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, 'अगर दम है तो मैदान में आओ और दूसरी शादी करके दिखाओ'. बहावलपुर में खुले नए शादी का हॉल तमाम शादी शुदा मर्दों को बंपर ऑफ़र दे रहा है. अगर हिम्मत है तो जमीन पर उतरो और दूसरी शादी करके दिखाओ. इस ऑफर का वीडियो पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर दिखाया गया, वीडियो की क्लिप पाकिस्तानी एंकर नायला इनायत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

देखें वीडियो:

 यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: बढ़ते दाम के कारण दुल्हन ने शादी में टमाटर के गहने पहनकर अर्थव्यवस्था को किया ट्रोल, देखें वायरल वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर मजेदार चुटकुले, मीम्स और जोक्स ट्वीटर पर बनाए जा रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि,"पाकिस्तान की आबादी पहले से ही बढ़ती जा रही है, अब ये स्कीम से पाकिस्तान की आबादी डबल हो जाएगी, ऐसे स्कीम पाकिस्तान में ही क्यों?

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).