वायरल

इस बच्ची ने पहली बार आइसक्रीम खाने के बाद दिया जबरदस्त रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर एक बच्चे का अडोरेबल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी लड़की दिखाई दे रही है, जो पहली बार आइसक्रीम खा रही है और आइसक्रीम खाने के बाद जो वो रिएक्शन देती है, उसे देखकर सभी हैरान हैं. इस वीडियो को 9 महीने की ब्लेकली की मां ब्रिटनी जेरिगन ने रिकॉर्ड किया है.

इस बच्ची ने पहली बार आइसक्रीम खाने के बाद दिया जबरदस्त रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो
बेबी ब्लेकली, (फोटो क्रेडिट्स: twitter)

इंटरनेट पर एक बच्चे का अडोरेबल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी लड़की दिखाई दे रही है, जो पहली बार आइसक्रीम खा रही है और आइसक्रीम खाने के बाद जो वो रिएक्शन देती है, उसे देखकर सभी हैरान हैं. इस वीडियो को 9 महीने की ब्लेकली (Blakely) की मां ब्रिटनी जेरिगन (Brittani Jernigan) ने रिकॉर्ड किया है. वो अपने पति के साथ बेटी को आइसक्रीम ट्रीट के लिए बाहर ले गए थे, ब्लेकली को पहली बार आइसक्रीम खिलाया जाता है, जब वो आइसक्रीम को चाटती है तो बहुत ही जबरदस्त रिएक्शन देती है, जब उसे आइसक्रीम का टेस्ट बहुत पसंद आता है तो वो अपने पापा के हाथ से आइसक्रीम अपने दोनों हाथों से पकड़ लेती है और आइसक्रीम को जोर लगाकर छीनकर खाने लगती है, इस बीच उसके पापा आइसक्रीम को छोड़ने को कहते हैं लेकिन वो लगातार आइसक्रीम को चाव से खाती है.

इस वीडियो के बारे में बच्ची की मां ब्रिटनी ने कहा कि सच में मुझे अंदाजा नहीं है कि मैंने ये वीडियो क्यों रिकॉर्ड किया. मैंने इससे पहले ऐसी कोई चीज नहीं की है. मैं उसके पीछे बैठी थी और मेरे पति ब्लेकली को आइसक्रीम की एक बाइट दे रहे थे और जोर-जोर से हंस रहे थे, जिसके बाद मुझे लगा कि रिकॉर्डिंग करनी चाहिए.

देखें वीडियो:

बच्ची के रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस बारे में बच्ची की मां का कहना है कि मैं और मेरे पति ब्लाकेली की एक्सट्रीम फेशियल रिएक्शन रोजाना देखते हैं और इसके आदि हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि ये वीडियो वायरल होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).