लंदन: मां को अपने साथ हनीमून पर ले जाना पड़ा महंगा, सास ने दामाद से कर ली शादी
34 साल की लॉरेन वॉल को उसकी मां द्वारा दिए गए विश्वासघात ने तबाह कर दिया. उसकी मां ने लॉरेन की शादी में £ 15,000 खर्च किए थे, जिसके लिए लॉरेन अपनी मां की बहुत एहसान मंद थी और उन्हें अपने अपने साथ हनीमून पर भी ले गई. 19 वर्षीय लॉरेन को लगा कि उसके सारे सपने सच हो रहे हैं, जब वह अगस्त 2004 में अपने पति पॉल व्हाइट और मम्मी के साथ दुल्हन के रूप में चलकर हॉल में आई.
34 साल की लॉरेन वॉल (Lauren Wall) को उसकी मां द्वारा दिए गए विश्वासघात ने तबाह कर दिया. उसकी मां ने लॉरेन की शादी में £ 15,000 खर्च किए थे, जिसके लिए लॉरेन अपनी मां की बहुत एहसान मंद थी और उन्हें अपने अपने साथ हनीमून पर भी ले गई. 19 वर्षीय लॉरेन को लगा कि उसके सारे सपने सच हो रहे हैं, जब वह अगस्त 2004 में अपने पति पॉल व्हाइट (Paul White) और मम्मी के साथ दुल्हन के रूप में चलकर हॉल में आई. शादी करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया, मीडिया से बात करते हुए लॉरेन ने बताया कि वो पॉल को देखकर समझ गई थीं कि उसे उससे शादी करनी है.
दक्षिण पश्चिम लंदन, ट्विकेनहैम की (South West London, Twickenham) लॉरेन कहती है कि हमने इतनी जल्दी फॅमिली प्लानिंग नहीं की थी, लेकिन हमें बेटी हुई, जिससे हम बहुत खुश थे. इस जोड़ी ने पांच महीने बाद अपनी ड्रीम चर्च शादी की थी, जिसमें लॉरेन की मां ने इस शादी के लिए £ 15k पैसे खर्च किए थे. लॉरेन ने अपनी मां को धन्यवाद देने के लिए अपने हनीमून पर भी आमंत्रित किया. लॉरेन ने बताया कि तीन हफ्ते बाद वापस आने के बाद उन्हें पॉल एक अलग ही व्याक्ति दिखाई दिए. यह भी पढ़ें: दामाद के प्रति आकर्षित हुई सास, बेटी के फोन से चुराई न्यूड तस्वीर
उनका कहना था कि पॉल घंटों तक गायब रहता था और अपने फोन को लेकर कुछ ज्यादा ही इनसेक्योर हो गया था. कुछ समय बाद लॉरेन की बहन ने जब अपनी मां का फोन चेक किया तो उसे पॉल और मां के कुछ हैरान कर देने वाले टेक्स्ट मैसेजेस मिले. लॉरेन ने जब अपनी मां से इस बारे में सफाई मांगी तो उसने इसे नकार दिया और जब पॉल से पूछा तो उसका चेहरा सफ़ेद पड़ गया और मुझे अपन फोन दिखाने से मना कर दिया.
लॉरेन ने कहा जब मैंने उन्हें एक साथ सड़क पर देखा तो मेरा दिमाग चकरा गया, मैंने घर आकर अपनी शादी की सारी फोटोज जला दी. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि दुनिया में जिन दो लोगों को मैं सबसे ज्यादा प्यार करती थी और विश्वास करती थी, वो मुझे इतना बड़ा धोखा दे सकते हैं. यह बहुत ही घटिया चीज थी, जो एक मां ने अपनी ही बेटी के साथ किया.
लॉरेन ने कहा पॉल जैसा भी पति रहा हो, लेकिन वो मेरी मां हैं, उन्हें मुझे प्रोटेक्ट करना चाहिए था, उन्होंने मेरा ही घर उजाड़ दिया. लॉरेन ने पॉल से डाइवोर्स लिया और अपनी बेटी की खातिर जिंदगी में आगे बढ़ीं. लॉरेन का कहना है कि उनकी मां ने बहुत बार उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं की. लॉरेन अब अपने नए पार्टनर के साथ बहुत खुश हैं और अपने चौथे बच्चे को दुनिया में लाने की तैयारी कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

