सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
एक 42 वर्षीय व्यवसायी को 20 वर्षीय युवती से बलात्कार के आरोप में गुरुवार 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया. युवती बिजनेसमैन के बेटे की प्रेमिका थी. आरोपी ने युवती के गले में जबरदस्ती मंगलसूत्र पहनाने के लिए बाद बलात्कार को अंजाम दिया. यह घटना नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम के पास हुई. आरोपी की पहचान वेदारण्यम के पास सेम्बोदाई के मूल निवासी नित्यानंदम के रूप में की गई है, जो इलाके में एक कपड़े की दुकान चलाता है.
जालंधर में एक भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग ने एक 15 वर्षीय लड़के पर हमला किया और अपने दांतों से उसके पैर पकड़ लिए. कुत्ते और लड़के बीच बहुत संघर्ष हुआ, उसने अपने आपको कुत्ते से छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहा, यही नहीं इस घटना को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने कुत्ते को डंडे, लात और बाल्टी से बहुत मारा उसके बाद भी कुत्ते ने लड़के को अपनी पकड़ से नहीं छोड़ा.
चमोली जिले के बिजरा गांव में दुल्हन के घर पहुंचने के लिए एक दूल्हे ने चार किलोमीटर की पैदल यात्रा की क्योंकि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद थीं. दूल्हा, अन्य लोगों के साथ, क्षेत्र में भारी बर्फबारी के दौरान अपनी शादी के कपड़े पहने हुए एक छतरी लेकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. शादी समारोह लुंतारा गांव में आयोजित किया गया था, लेकिन भारी बर्फबारी की वजह से रास्ता बर्फ से ब्लॉक हो गया था.
इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फीले पानी में गिरी हुई एक महिला को बचाने की कोशिश की जा रही है. महिला मिशिगन के बर्फीले झील में मछली पकड़ने के दौरान फिसलकर गिर गई. महिला 15 मिनट तक इस बर्फीले पानी में गिरी हुई थी और मदद के लिए पुकार रही थी. महिला का रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां लोग महिला की बॉडी शेमिंग कर रहे हैं.
फरवरी का महीना शुरू होने में सिर्फ एक दिन ही बचा है, इसका मतलब है कि कुछ ही दिनों में लव फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी. वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें लव वीक केबारे में पता होगा. वेलेंनटाइन्स डे शुरू होने से पहले एक हफ्ते तक लव वीक मनाया जाता है. इस लव वीक का हर दिन प्यार दर्शाता है. वेलेंटाइन डे रोज़ डे, किस डे और हग डे के साथ एक हफ्ते पहले शुरू होता है.
यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी 2020 के बाद चीन से जो लोग भी भारत आए हैं, उनकी कोरोनावायरस जांच की जाएगी. क्योंकि उसी वक्त चीन में कोरोनावायरस फैला हुआ था. कैबिनेट सेक्रेटरी ने उन लोगों को घर में अलग कमरे में 14 दिनों तक अकेले रहने की हिदायत दी है जो चीन से वापस आए हैं.
स्वराज इंडिया के अध्यक्ष के योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली गेट से हिरासत में लिया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ एक ह्यूमन चेन बनाई थी. योगेंद्र यादव ने गुरुवार 30 जनवरी को दावा किया कि पुलिस ने उन्हें और वकील प्रशांत भूषण को दिल्ली गेट पर प्रदर्शन करते हुए हिरासत में ले लिया.
हाथ और पैर में 31 उंगलियां वाली भारत की एक महिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में प्रवेश करने के लिए तैयार है, इस महिला का नाम कुमारी नायक है और ये ओडिशा की रहनेवाली हैं. इनका कहना है कि 31 उँगलियों की वजह से उनके अंधविश्वासी पड़ोसी उन्हें डायन कहते हैं, उनकी शक्ल नहीं देखना चाहते हैं इसलिए वो ज्यादातर घर में ही बंद रहती हैं. 63 वर्षीय पॉलीडेक्टाइलिज़्म बीमारी के साथ उनका जन्म हुआ.
निर्भया गैंगरेप पीड़िता की मां आशादेवी ने चारों दोषियों के बारे में कहा,' कि वो लोग फांसी के एक दम करीब पहुंच गए हैं', जो भी इन्हें समय मिला था वो ख़त्म हो चुका है, जिस तरह साजिश के तहत इन लोगों ने बस में चढ़कर बच्ची के साथ क्राइम किया, वैसी ही साजिश फांसी में देरी के लिए कर रहे हैं और कानून का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को अब जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए.'
तिरुवनंतपुरम की एक महिला ने खुद को गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था. इस मामले पर गुरुवार 30 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई की और अपना फैसला सुनाया. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने पौडवाल द्वारा दायर याचिका पर महिला को नोटिस जारी किया और इस मामले को तिरुवनंतपुरम अदालत से मुंबई स्थानांतरित करने को कहा.
केमैन द्वीप में एक शराब की दुकान के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्टोर दिखाई दे रहा है, कुछ ही देर में वहां 6.1 की तीव्रता के साथ भूकंप आ जाता है, इस दौरान एक शख्स शराब की बोतलों को भूकंप के झटकों से गिरने से बचाने की कोशिश करता है. लेकिन प्रकृति के सामने किसी की भी नहीं चल पाई है
आज यानी 30 जनवरी 2020 को महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि है. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह उन नेशनल दिनों में से एक है जिस दिन ड्राय डे मनाया जाता है. भारत में शराब कानून के अनुसार ड्राई डेज़ के दिन दुकानों, रेस्तरां, होटल, क्लब और अन्य स्थानों पर शराब की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया जाता है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ड्राय डे पैन इंडिया स्तर पर मनाया जाता है.
बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा भी कहते हैं. यह एक हिन्दू त्योहार है. ये उत्तर भारत, बिहार, बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि जगहों पर धूम धाम से मनाया जाता है. यह त्योहार माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है, जो कि वसंत के मौसम की शुरुआत है. बसंत पंचमी होली के आगमन की घोषणा करती है 'होली बसंत पंचमी के चालीस दिन बाद मनाई जाती है, जिसे रंग पंचमी कहते हैं.
स्कॉटलैंड के एक कब्रिस्तान में 75 वर्षीय व्यक्ति अपनी ही कब्र देख कर हैरान रह गया. जिसके बाद उसे एहसास हुआ कि इसी वजह से उसकी सोशल लाइफ पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है, 4 महीने से उसे कोई फोन नहीं आया क्योंकि लोगों ने उसे मरा हुआ समझ रखा है. इन सब के लिए उसने अपनी पूर्व पत्नी को दोषी ठहराया है.
इन्फोसिस के सह-संस्थापक (Co-Founder) नारायण मूर्ति ट्विटर पर अपनी विनम्रता के लिए तेजी से वायरल हो रहे हैं. मुंबई में आयोजित मंगलवार 28 जनवरी को टाईकॉन अवॉर्ड में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें यह अवॉर्ड इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने हाथों से दिया. समारोह में उद्योगपति रतन ताजा और नारायण मूर्ति ने स्टेज शेयर किया. नारायण मूर्ति ने पुरस्कार देने के तुरंत बाद रतन टाटा के पैर छुए.
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और (NRC) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ आज लोगों ने भारत बंद का ऐलान किया है, सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ आंदोलनकारी जगह- जगह जबरदस्ती दुकानों को बंद करा रहे थे. इस दौरान यवतमाल में जबरदस्ती दुकान बंद करवाने गए आंदोलनकारियों पर दुकान के मालिक ने लाल मिर्च पावडर डाल दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग और कीटो डायट से अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश की है, तो हम आपकी परेशानी समझ सकते हैं, क्योंकि वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है. वर्कआउट आपको एक आइडियल वेट दे सकता है, सही खाना ज्यादा वजन घटाने का एक मात्र रास्ता है. हम सख्त डायट की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम किचन में काम आनेवाले कुछ ऐसे सुपरफूड्स की बात कर रहे हैं, जो आपका वजन कम करने और भूख के साइडइफेक्ट्स से होनेवाले नुक्सान या दुष्प्रभावों से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वो हॉस्पिटल की गाउन पहनें हुए हैं और पूरा बैकग्राउंड हॉस्पिटल का दिखाई दे रहा है. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मोनालिसा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस तस्वीर को मोनालिसा ने कुछ ही घंटो पहले शेयर की है.
सरस्वती पूजा को बसंत पंचमी भी कहते हैं, क्योंकि ये बसंत ऋतू में मनाई जाती है. इस दिन, ज्ञान और विद्या की देवी, सरस्वती की पूजा की जाती है. देवी सरस्वती ब्रह्मा की ऊर्जा हैं और अपने सभी रूपों में रचनात्मक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक हैं. बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरस्वती पूजा बहुत ही धूम धाम से मनाई जाती है.