वायरल

पंजाब: पालतू पिटबुल डॉग ने टीनेज लड़के पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई हैरान कर देनेवाली पूरी घटना

जालंधर में एक भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग ने एक 15 वर्षीय लड़के पर हमला किया और अपने दांतों से उसके पैर पकड़ लिए. कुत्ते और लड़के बीच बहुत संघर्ष हुआ, उसने अपने आपको कुत्ते से छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहा, यही नहीं इस घटना को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने कुत्ते को डंडे, लात और बाल्टी से बहुत मारा उसके बाद भी कुत्ते ने लड़के को अपनी पकड़ से नहीं छोड़ा.

पंजाब: पालतू पिटबुल डॉग ने टीनेज लड़के पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई हैरान कर देनेवाली पूरी घटना
पालतू पिटबुल डॉग ने लड़के पर किया हमला, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

पंजाब: जालंधर (Jalandhar) में एक भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग (Pitbull Dog)  ने एक 15 वर्षीय लड़के पर हमला किया और अपने दांतों से उसके पैर पकड़ लिए. कुत्ते और लड़के बीच बहुत संघर्ष हुआ, उसने अपने आपको कुत्ते से छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहा, यही नहीं इस घटना को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने कुत्ते को डंडे, लात और बाल्टी से बहुत मारा उसके बाद भी कुत्ते ने लड़के को अपनी पकड़ से नहीं छोड़ा. लड़के और कुत्ते के बीच ये संघर्ष लगभग 15 मिनट तक चला, लोगों ने कुत्ते के जबड़े से लड़के के पैर को छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे.

यह घटना मंगलवार शाम की है जब लक्ष उप्पल (Laksh Uppal) अपनी ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रहा था. यह घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, फूटेज में लड़के को पिटबुल डॉग बड़ी ही बेरहमी से काटता हुआ दिखाई दे रहा है और लड़ा दर्द से चिल्ला रहा है. उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा होते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं. यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : ग्वालियर में पालतू कुत्ते ने चार साल की बच्ची पर किया हमला, कई हिस्सों पर चोट लगने से हुई मौत, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

देखें वीडियो:

कुत्ते ने लड़के की मां के सामने उसके पैर को अपने जबड़े से जकड़ रखा था, लड़के की मां ने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए कुत्ते को लात मारी. लड़के के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आयीं हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की पूरी सूचना लड़के के माता पिता ने पुलिस को दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).