सेहत

फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर होने के बाद भी अमीशा पटेल का फिटनेस पर पूरा ध्यान

फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर होने के बाद भी अमीशा पटेल का फिटनेस पर पूरा ध्यान
अमीशा पटेल, (फोटो क्रेडिट्स: इन्स्टाग्राम)

Ameesha Patel Hot Photo: अमीशा पटेल (Ameesha Patel) ने बॉलीवुड में काफी समय से कोई भी फिल्म नहीं की है, उसके बाद भी वो लाइमलाइट में बनीं रहती हैं. अमीशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, उनके फैन्स भी उनके हर एक पोस्ट के इन्तजार में रहते हैं. काफी वक्त से बॉलीवुड में काम न करने के बाद भी अमीशा ने अपने आपको बहुत फिट रखा है, वो अपनी फिटनेस का ख़ास ख्याल रखती हैं, जिसके लिए वो प्रॉपर डायट लेती हैं और वर्कआउट भी करती हैं. अभी कुछ देर पहले ही अमीशा ने अपने पर्सनल इनस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट लुक में एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें वो ब्लैक कलर की कैप, पिंक कलर के टॉप और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में अमीशा बहुत फीट नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर को पोस्ट करने के आधे घंटे के अंदर 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अपनी फोटो को पोस्ट करते हुए अमीशा ने उसे कैप्शन दिया Because .. being FIT is LIT💖💖💖💖💖, जिसका मतलब फिट रहना आपको बहुत लाइट फील कराता है.

देखें तस्वीर:

 

View this post on Instagram

 

Because .. being FIT is LIT💖💖💖💖💖🏋️‍♂️🏋️‍♂️🏋️‍♂️🏋️‍♂️

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीशा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास नहीं कर रही हैं, कुछ महीने पहले वो बिगबॉस के प्रीमियर पर घर की मालकिन के रूप में नजर आईं थी, लेकिन उसके बाद से वो इस शो में फिर कभी दिखाई नहीं दी. हालांकि वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं.

ज्ञात हो कि अमीषा ने अपना डेब्यू ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से किया था. उनकी फिल्म गदर भी सुपर-हिट रही थी.  हालांकि वो लंबे अरसे से फिल्मों से बाहर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).