सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
लव वीक चल रहा है, लोग अपने लव वन के लिए सरप्राइज प्लान कर रहे हैं. इस दौरान एक प्रेमी द्वारा उसकी प्रेमिका को धोखा देने का मामला सामने आया है. प्यार में धोखा खायी युवती ने कुछ ऐसा बदल लिया की सभी हैरान रह गए. जी हां लखनऊ के गोमती नगर इलाके से यह मामला सामने आया है. गोमतीनगर के चौराहों पर लगे पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक बदमाश ने उसकी 17 वर्षीय बेटी से एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की, और फिर उसे उसकी नग्न तस्वीरों के लिए ब्लैकमेल किया. बेंगलुरु में अग्रहारा दशरहल्ली इलाके की एक गृहिणी महिला ने आरोप लगाया है.
एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोविड ICU में कुछ नर्सिंग कर्मी डांस करते हुए नज़र आए हैं जैसे ही ये संज्ञान में आया है. इस मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो ये जांच करेगी कि अस्पताल में ये डांस क्यों और किसलिए किया गया.
अंधेरी के यारी रोड में आग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजी से आग की लपटें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इस आग में से लगातार विस्फोट हो रहा है और इस विस्फोट की आवाजें बड़ी ही तेजी से सुनाई दे रही है. आग के इस वीडियो को सुरेश मेमन नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है.
नेवसा में एक अफ्रीकी बकरी ने एक किसान की किस्मत बदल दी है. अहमदनगर के नेवासा तालुका के भेंडा में एक अफ्रीकी बकरी की कीमत 1 लाख 51 हजार रुपये है. आप सोच रहे होंगे कि क्या बात है कि इस बकरी की कीमत एक बुलेट बाइक जितनी है. इससे किसान भी बहुत खुश है. यह बकरी संदीप परसराम मिसल का था, जो भेंडा के किसान हैं, मिसल की एक समृद्धि बोअर बकरी फार्म है.
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फैसला दिया कि तलाक के बाद अगर पति का वेतन अवधि के दौरान बढ़ता है तो पत्नी भी गुजारा भत्ता बढ़कर पाने की हकदार है. न्यायमूर्ति एचएस मदान ने एक पति द्वारा दायर याचिका को खारिज करने के बाद यह आदेश पारित किया.
वसंत के मौसम की शुरुआत के साथ चारों ओर प्यार के मौसम की भी शुरुआत हो चुकी है. पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है. हर कपल वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इन्तजार करते हैं. फरवरी, प्यार और रोमांस का महीना है. इस दौरान अपने लव वन से प्यार का इजहार करने और उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का यह सबसे अच्छा समय माना जाता है.
ग्रहों की चाल और दिशा बदलने के कारण शुभ और अशुभ योग बनते रहते हैं. ग्रहों की दशा की वजह से ही बीता साल 2020 कोरोना महामारी के कारण दुखों और तकलीफों से भरा था. पिछले वर्ष बहुत साड़ी परेशानियां झेलने के बाद नए वर्ष से सभी बहुत आशाएं हैं कि ये सुख और शांति ले आएगा. लेकिन ग्रहों की दशा और दिशा की वजह से शुभ और अशुभ घड़ी का योग तो बनता ही रहता है.
वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, हालांकि इसका सेलिब्रेशन उत्सव एक सप्ताह पहले यानी 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होता है. इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे और 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे और 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
फरवरी लव मंथ है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान दुनिया भर में लोग अपने लव वन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. हालांकि वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को पड़ता है, लेकिन प्यार का जश्न एक हफ्ते पहले शुरू हो जाता है. वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरबरी को वेलेंटाइन डे के दिन सप्ताह होता है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड कभी भी जारी करने की संभावना है, क्योंकि अधिकारियों ने दावा किया था कि फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
प्रपोज डे, वेलेंटाइन के सप्ताह का दूसरा दिन यहा है. इस दिन लोग उस विशेष व्यक्ति के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए रचनात्मक तरीकों की तलाश करते हैं. इस दिन अपने लव वन को स्पेशल फील कराने के लिए कैंडललाइट डिनर से लेकर महंगे गिफ्ट देते हैं.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को नवंबर 2020 में हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा (ओल्ड कोर्स एंड न्यू कोर्स) और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. परिणाम ICAI की वेबसाइट - icai.nic पर जारी कर दिए गए हैं. आईसीएआई वेबसाइट के अलावा आप इन वैकल्पिक वेबसाइटों icaiexam.icai.org और caresults.icai.org पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 वीं न्यायिक सेवाओं के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं. बीपीएससी 31 वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे bpsc.bih.nic.in पर जाएं और अपना परिणाम देखें.
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को "काला जादू" के माध्यम से उनकी समस्याओं को हल करने का वादा करके लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान चिखली इलाके के निवासी गौतम पंढरीनाथ मोरे के रूप में की है. चिखली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी.
भारत में लोगों का सोने से एक इमोशनल वैल्यू जुड़ा है. सोना समृद्धि और धन का प्रतीक है. स्वर्ण आभूषण भारतीय महिलाओं को इतना प्रिय है कि उनके पास यह जितना हो उतना ही कम होता है. चूंकि सोना शुभ समारोहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए ये कितना भी महंगा हो लोग इसे खरीदते जरुर हैं.
साड़ी पहनकर स्कीइंग करते हुए एक एनआरआई कपल रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गया है. इस कपल की धोती और साड़ी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस कपल ने कस्टमाइज स्कीइंग गियर कॉस्ट्यूम को छोड़कर पारंपरिक भारतीय पोशाख में स्कीइंग किया. दिव्या और मधु ने वेल्च गांव में स्कीइंग करने का फैसला किया, जो कि अमेरिका के मिनेसोटा (Minnesota) में एक लोकप्रिय स्कीइंग स्थल है.
सरकार ने ट्विटर से 1178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी खातों को हटाने के लिए कहा है, जो किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में गलत सूचना और भड़काऊ कंटेंट फैला रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट अभी तक पूरी तरह से आदेशों का पालन नहीं कर रही है.