Viral Video: क्या शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे ने कैमरामैन को लगाया था कंटाप? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
एक "दुल्हन" का अपनी शादी में जमकर हंसने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पिछले कुछ दिनों से आप में से अधिकांश लोग सोशल मीडिया पर या व्हाट्सएप पर वीडियो देख कर लोट पोट हुए होंगे. 45 सेकंड के इस वीडियो को 5 फरवरी को ट्विटर पर शेयर किया गया था और इसने इंटरनेट पर हंसी का माहौल बना दिया था. एक शादी समारोह के दौरान शूट किए गए वीडियो में दूल्हे और दुल्हन को मंच पर उनकी तस्वीरों को फोटोग्राफर द्वारा क्लिक करते हुए देखा गया था.
वीडियो में फोटोग्राफर दूल्हे को फ्रेम से बाहर करता है और सिर्फ दूल्हन का फोटो शूट करना शुरू करता है. और दूल्हा बड़े ही पेशंस से साइड में खड़े होकर देखता है. दुल्हन का क्लोज अप लेने के लिए फोटोग्राफर दुल्हन की ठुड्डी को पकड़ता है, जिसके बाद कुछ मजेदार होता है. दूल्हा फोटोग्राफर को गुस्से में मारता है, जबकि दुल्हन हंसते हुए स्टेज पर गिर जाती है. "दूल्हा फोटोग्राफर को कहता है उधर फोटो नी खिंच सकता बे? ( वहां से क्लिक नहीं कर सकते?).
हालांकि, दुल्हन की प्रतिक्रिया उसके पति के बिल्कुल विपरीत थी. वायरल वीडियो में दुल्हन लोटपोट होकर हंसती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो में दुल्हन हंसते हंसते जमीन पर गिर जाती है. इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर रेणुका मोहन ने ट्विटर पर शेयर किया था. यह भी पढ़ें: Tu Pyar Karega! प्रपोजल डे पर 'तू प्यार करेगा' वीडियो इंटरनेट पर वायरल, गलती से भी न करें ट्राय, (Watch Video)
देखें वीडियो:
I just love this Bride 👇😛😂😂😂😂 pic.twitter.com/UE1qRbx4tv
— Renuka Mohan (@Ease2Ease) February 5, 2021
हालांकि, वीडियो के पीछे की असली कहानी तब सामने आई जब क्लिप में मौजूद महिला ने रियल ट्वीट का जवाब दिया. छत्तीसगढ़ की एक युवा अदाकारा अनिकृति चौहान (Anikriti Chowhan, Anikriti Chowhan Viral Video) ने दावा किया कि यह क्लिप वास्तव में उनकी फिल्म का एक सीन है. वीडियो शेयर करने के लिए अनिकृति ने रेणुका मोहन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि वीडियो उस समय का है जब उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग की थी.
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लिप को भी शेयर किया और कहा कि यह सीन उनकी फिल्म "डार्लिंग प्यार झुकता नहीं" का है. उन्होंने यूट्यूब पर भी वीडियो शेयर किया है.
देखें वीडियो:
अनिकृति चौहान ने YouTube पर भी ये वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने इस वायरल वीडियो के बारे में लंबी बात की. अब तक मूल वीडियो को 15,000 से अधिक रीट्वीट और 68,000 से अधिक ट्विटर पर लाइक्स मिल चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

