MI vs CSK 27th IPL Match 2021: हाईवोल्टेज मुकाबले में आज मुंबई का सामना चेन्नई के साथ, इन 4-4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं दोनों टीमें
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 27वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों ही टीमें क्रिकेट फैंस की चहेती हैं. ऐसे में आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. मुंबई की टीम में जहां रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे घरेलू स्टार हैं.