क्रिकेट

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: आखिरी ओवरों में Andre Russell ने की छक्कों की बरसात, कोलकाता ने बनाए 154 रन

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 25वें मुकाबले में केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं.

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: आखिरी ओवरों में Andre Russell ने की छक्कों की बरसात, कोलकाता ने बनाए 154 रन
आंद्रे रसेल (Photo Credits: PTI)

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 25वें मुकाबले में केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं. डीसी को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 155 रन बनाने होंगे. कोलकाता के लिए आज कैरेबियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने 45 रन की सर्वाधिक नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. रसेल ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 27 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के लगाए.

रसेल के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नितीश राणा ने 12 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 15, शुभमन गिल ने 38 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 43, राहुल त्रिपाठी ने 17 गेंद में दो चौके की मदद से 19, कप्तान इयोन मोर्गन ने दो गेंद में शून्य, सुनील नारायण ने एक गेंद में शून्य, आंद्रे रसेल ने 20 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 24, विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने 10 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 14 और पैट कमिंस ने  13 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 11 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: डेविड वॉर्नर के स्वदेश लौटने पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं Sunrisers Hyderabad के कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ललित यादव और अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. ललित ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में 13 रन खर्च करते हुए जहां दो सफलता प्राप्त की, वहीं पटेल ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 32 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा आवेश खान और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट प्राप्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).