क्रिकेट

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: दिल्ली के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली हार में ये रहे प्रमुख कारण

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में दील्ली की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी. कोलकाता की टीम आज के मुकाबले में एक बार भी विपक्षी टीम को टक्कर देती हुई नजर नहीं आई. केकेआर आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी तरह 154 रन बनाने में कामयाब रही.

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: दिल्ली के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली हार में ये रहे प्रमुख कारण
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs KKR 25th IPL Match 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेले गए आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में दील्ली की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी. कोलकाता की टीम आज के मुकाबले में एक बार भी विपक्षी टीम को टक्कर देती हुई नजर नहीं आई. केकेआर आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी तरह 154 रन बनाने में कामयाब रही. इसके पश्चात् गेंदबाजी के दौरान गेंदबाज शुरू में बिलकुल निष्क्रिय नजर आए. बात करें आज के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की हार में प्रमुख कारण क्या रहे तो वो इस प्रकार हैं-

- कोलकाता के बल्लेबाज आज भी विपक्षी गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जुझते रहे. नितीश राणा जहां 15 रन बनाकर आउट हुए, वहीं राहुल त्रिपाठी 19, कप्तान इयोन मोर्गन शून्य, सुनील नारायण शून्य और दिनेश कार्तिक 14 रन ही बना सके. ऐसे में इस सीजन कोलकाता के लिए उसकी फ्लॉप हो रही बल्लेबाजी क्रम सबसे बड़ी चिंता की विषय बन गई है.

यह भी पढ़ें- DC vs KKR 25th IPL Match 2021: अहमदाबाद में Prithvi Shaw का आया तूफान, दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से दी शिकस्त

- बल्लेबाजी के बाद केकेआर की गेंदबाजी भी आज शुरुआत में बिलकुल ढीली नजर आई. टीम को पहली सफलता 13.5 ओवर में धवन के रूप में प्राप्त हुआ, तबतक मैच हाथ से लगभग निकल चूका था. केकेआर के लिए आज एकमात्र सफल गेंदबाज पैट कमिंस रहे.

- दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आज महज 41 गेंद में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली. शॉ ने इस दौरान लगभग सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. शॉ के इस बेखौफ बल्लेबाजी से केकेआर के बल्लेबाज विकेट चटकाने के बजाय उनसे बचते हुए नजर आए.

- केकेआर के लिए कप्तान इयोन मोर्गन का फॉर्म लगातार चिंता का बिषय बना हुआ है. मोर्गन टीम के लिए पिछले सात मैच की सात पारियों में 15.33 की एवरेज से 92 रन ही बना सके हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने कोविड राहत में 7.5 करोड़ रुपये का दान दिया

बता दें कि आज के मुकाबले में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को 82 रन की विस्फोट अर्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया है. शॉ ने अपने इस बेहतरीन पारी के दौरान महज 41 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और तीन छक्के लगाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).