Mumbai Marathon 2020: टाटा मुंबई मैराथन में रविवार को दौड़ेगा मुंबई शहर, नेता अभिनेता समेत कई सेलिब्रिटी होंगे शामिल
टाटा मुंबई मैराथन के 17वें सत्र का आयोजन इस बार 19 जनवरी यानि रविवार को किया जा रहा है. इस चैरिटी अभियान में कुल 291 एनजीओ, 204 कारपोरेट्स, 14 हजार रनर्स ने 33 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस फंड से बच्चों को शिक्षा देने, हेल्थकेयर अच्छा करने, जीवनयापन के साथ उपलब्ध कराने और देश भर में पर्यावरण पर काम करने में मदद मिलेगी.