देश

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितना होगा इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन्स (FNPO) ने भी इसी रेंज का सुझाव दिया है. इसके अलावा कुछ संगठनों ने परिवार की खपत इकाइयों को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है, जिससे बेसिक सैलरी में करीब 66 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है.

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितना होगा इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं. खासकर “फिटमेंट फैक्टर” को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जो नई बेसिक सैलरी तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, ऐसे में नए वेतन ढांचे से लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर और क्या हैं प्रस्ताव

फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नई सैलरी तय की जाती है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 रखा गया था. अब कर्मचारी संगठनों ने इसे 3.0 से 3.25 तक करने की मांग की है.

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन्स (FNPO) ने भी इसी रेंज का सुझाव दिया है. इसके अलावा कुछ संगठनों ने परिवार की खपत इकाइयों को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है, जिससे बेसिक सैलरी में करीब 66 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है.

₹50,000 तक बेसिक सैलरी वालों को सबसे ज्यादा फायदा

जो कर्मचारी लेवल 8 तक आते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है. अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी इस तरह बढ़ सकती है:

  • 2.0x फैक्टर पर: ₹18,000 बेसिक सैलरी बढ़कर ₹36,000 हो सकती है
  • 2.57x फैक्टर पर: यही सैलरी बढ़कर ₹46,260 तक पहुंच सकती है
  • लेवल 8 (₹47,600) पर: 2.57x लागू होने पर सैलरी करीब ₹1,22,332 तक जा सकती है

एरियर में भी बड़ा फायदा

सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है. ऐसे में जब भी यह लागू होगा, कर्मचारियों को पिछला एरियर भी मिलेगा.

अनुमान के मुताबिक ₹18,000 से ₹50,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को करीब 20 महीनों का एरियर ₹3.6 लाख से लेकर ₹15 लाख तक मिल सकता है. यह पूरी तरह अंतिम फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा.

आगे क्या होगा

8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में सुझाव मांगे जा रहे हैं. कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से फीडबैक लिया जा रहा है. नेशनल काउंसिल (एनसी-जेसीएम) भी अपना प्रस्ताव तैयार कर रही है.

हालांकि अभी ये सभी आंकड़े संभावित हैं, लेकिन इससे साफ है कि आने वाले समय में केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2026 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).