क्रिकेट

Ind vs Aus 3rd ODI 2020: बेंगलुरु में शतक के साथ स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पुरे किए 4000 रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का नौवां शतक पूरा कर लिया है. स्टीव स्मिथ फिलहाल 117 गेंद में 11 चौके की मदद से 100 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Ind vs Aus 3rd ODI 2020: बेंगलुरु में शतक के साथ स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पुरे किए 4000 रन
स्टीव स्मिथ (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 3rd ODI Match 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का नौवां शतक पूरा कर लिया है. स्टीव स्मिथ फिलहाल 117 गेंद में 11 चौके की मदद से 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि इसके अलावा आज उन्होंने 92 रन की पारी खेलते हुए अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 4000 रन भी पूरा किया.

बात करें आज के मैच के बारे में तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता, लेकिन इस बार उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल स्टीव स्मिथ के साथ ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्टन टर्नर जमे हुए हैं. एश्टन टर्नर ने अबतक आठ गेदों का सामना करते हुए तीन रन की पारी खेली है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 2nd ODI 2020: राजकोट में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर, कप्तान एरोन फिंच, मार्नस लाबुशैन, मिशेल स्टार्क और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी हैं. डेविड वार्नर ने आज सात गेदों का सामना करते हुए तीन रन बनाए. वार्नर के अलावा कप्तान एरोन फिंच ने 26 गेंद में एक चौके और एक छक्का की मदद से 19, मार्नस लाबुशैन ने 64 गेंद में पांच चौके की मदद से 54, मिशेल स्टार्क ने तीन गेंद में 0 और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 36 गेंद में छह चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).