वायरल

Fact Check: अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर झूठी, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है. सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से वायरल हो रही इन खबरों ने लोगों को भ्रमित कर दिया है.

Fact Check: अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर झूठी, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

Did Samajwadi Party Leader Akhilesh Yadav Die in a Road Accident? समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई है. इन पोस्ट्स ने लोगों के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बना दिया है, क्योंकि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के यह खबर बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है. हालांकि, जब इस दावे की पड़ताल की गई, तो यह पूरी तरह भ्रामक और गलत साबित हुआ. फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह मामला नाम की समानता का है, जिसे गलत तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. Fact Check: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल दावे को बताया 'फर्जी'

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है. सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से वायरल हो रही इन खबरों ने लोगों को भ्रमित कर दिया है.

कैसे फैली गलत खबर

दरअसल, यह भ्रम बिहार में हुए एक वास्तविक सड़क हादसे के कारण फैला. इस हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसका नाम भी अखिलेश यादव था, लेकिन वह समाजवादी पार्टी नेता नहीं थे.

मृतक अखिलेश यादव (45) बिहार के नवादा जिले के रहने वाले थे और जेडीयू विधायक विभा देवी के बेटे थे. उनकी कार पेड़ से टकरा गई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव सुरक्षित

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं. उनके साथ किसी भी तरह के हादसे की कोई खबर नहीं है.

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का खेल

वायरल पोस्ट में जानबूझकर जगह और परिवार की जानकारी छिपाकर लोगों को भ्रमित किया गया. एक ही नाम होने का फायदा उठाकर गलत खबर फैलाई गई.

नवादा हादसे की पूरी जानकारी

बिहार के नवादा जिले में हुए इस हादसे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पथरा इंग्लिश में किया गया, जहां उनके 14 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी.

नोट: सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और सत्यता की जांच जरूर करें, क्योंकि इस तरह की “नाम समानता” वाली फर्जी खबरें तेजी से वायरल होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2026 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).