जंतर-मंतर CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द करने का किया ऐलान? जानें वायरल खबर का सच
Delhi Polपुलिस बल ने नागरिकों और मीडिया से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक पोस्टों और अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही विश्वास करें.
- Read in
- English
जंतर-मंतर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोगों के पासपोर्ट रद्द करने का निर्णय लिया गया है. पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह से "भ्रामक" और निराधार करार दिया है.
यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब जंतर-मंतर पर जारी एक महीने लंबे विरोध प्रदर्शन में उस समय महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब प्रमुख कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त कर दिया. यह भी पढ़े: Supreme Court On CJP Protest: 'हमारा समय बर्बाद न करें'; दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
'पासपोर्ट रद्द करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया': दिल्ली पुलिस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि CJP प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द करने से जुड़ा कोई भी फैसला नहीं सुनाया गया है.
जानें वायरल खबर की सच्चाई
# Fact Check
The viral claim is misleading. No such decision has been announced to cancel the passports of CJP protestors. Citizens are advised not to share or amplify misleading posts and to rely only on official information.@VIKRAMPRATAPSIN
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 23, 2026
पुलिस बल ने नागरिकों और मीडिया से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक पोस्टों और अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही विश्वास करें.
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि 20 जुलाई की हिंसा में प्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों की पहचान सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए की जा रही है तथा उनके पासपोर्ट रद्द करने के कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.
20 जुलाई को जंतर-मंतर पर क्या हुआ था?
उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को CJP द्वारा आयोजित 'चलो संसद' मार्च के दौरान नई दिल्ली की सड़कों पर हिंसक झड़पें देखने को मिली थीं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे और बल प्रयोग करना पड़ा था. इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे.
जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया, वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयम से काम लिया था.
सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, सरकार ने दिया आश्वासन
नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में जवाबदेही और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर 28 जून से अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना उपवास समाप्त कर दिया. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में उन्होंने अनशन तोड़ा.
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आश्वासन दिया कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज न करने के प्रति सकारात्मक है और संसद में परीक्षा सुधारों पर चर्चा कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही सरकार नीट विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2026 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

