शेयर बाजारों में तबाही, 2002 पॉइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 9300 के नीचे आया निफ्टी
देश में आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2002.27 अंक (5.94%) फिसलकर 31,715.35 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 566.40 अंकों (5.74%) की गिरावट के साथ 9,293.50 पर बंद हुआ. बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था.