कोरोना का खौफ: लॉकडाउन के दौरान शादी के मंडप में भी नजर आया 'सोशल डिस्टेंसिंग', दुल्हे ने दुल्हन को लकड़ी के डंडे से पहनाई वरमाला, देखें VIDEO
देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. इस दौरान लोगों से विशेष रूप से कहा गया है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के लिए भी कहा गया है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. इस दौरान लोगों से विशेष रूप से कहा गया है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियम का पालन करने के लिए भी कहा गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वर को दो डंडों के सहारे वधु को 'वरमाला' पहनाते देखा जा रहा है.
बता दें कि देश में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सभी तरह के फंक्शन, शादी और कार्यक्रमों पर रोक लगाई लगाई है. लेकिन इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुक्षी तहसील के टेकी निवासी जगदीश मंडलोई ने अपनी बेटी की शादी की. इस दौरान मंडलोई ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जिसके बाद यह शादी अपने आप में एक उदाहरण बन गई है.
धार जिले में #Social_Distancing का ऐसा सख्त पालन कि वरमाला भी डंडे. से पहनाई:) @ndtvindia @ndtv #lockdownindia #lockdown #COVID__19 #coronavirus @alok_pandey @sharadsharma1 @shailendranrb @ajaiksaran @manishndtv pic.twitter.com/nBM5eT2UNG
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 2, 2020
बताया जा रहा है कि जगदीश मंडलोई ने अपनी बेटी की शादी की तारीख पहले ही तय कर दी थी. यहीं नहीं उन्होंने शादी के कार्ड भी लोगों में बांट रखे थे. कार्ड पर तय तारीख के मुताबिक भारती की शादी 26 अप्रैल को तय की गई थी. ऐसे में दोनों परिवार वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में शादी करने का फैसला लिया. शादी में ज्यादा भीड़-भाड़ न रहे इसलिए इस शादी को गांव से दूर एक मंदिर में संपन्न करवाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

