Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
महामारी में देश की सबसे अधिक सेवा किसी ने की है, तो कह सकते हैं कि वह भारतीय रेलवे है. कठिन से कठिन परिस्थितियों में उसके पहिये नहीं थमे. फिर चाहे ऑक्सीजन पहुंचाना हो या किसान रेल के माध्यम से सब्जी और फल शहरों तक पहुंचाना, भारतीय रेल अपनी जिम्मेदारियों को सदैव समय पर पूरा करती रही.
बदरीनाथ धाम का उच्च हिमालयी क्षेत्र इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्म कमल से गुलजार हो गया है. जी हां, बदरीनाथ धाम में नीलकंठ की तलहटी में इन दिनों ब्रहम कमल अपने शबाब पर है. इससे यहां का सौंदर्य पहले से भी ज्यादा निखर गया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज दोपहर 03:30 बजे लंदन के ओवल में खेला जायेगा. पांच मैचों की यह श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर श्रृंखला में बढ़त लेने की कोशिश करेंगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम में बदलाव किये गए हैं.
आज 1 सितम्बर, 2021 है और आज से देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. एक तरफ जहां आधार कार्ड से पीएफ खाता लिंक करना आज से अनिवार्य हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ कार की दोनों सीटों पर एयरबैग होना भी जरूरी हो गया है.
इस्कॉन के संस्थापक और ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ महामंत्र से विश्व मे श्री कृष्ण भक्ति की अलख जगाने वाले श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की बुधवार को 125वी जयंती है. बताना चाहेंगे कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे.
रक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जल्द ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है. दरअसल, प्रदेश की लखनऊ में अब ब्रह्मोस मिसाइल के नेक्स्ट जेनरेशन के उत्पादन की योजना है. राज्य सरकार इसके लिये जमीन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.
गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब के पास अब 20 लाख निर्माता हैं जो इसके पैसा बनाने वाले भागीदार कार्यक्रम का हिस्सा हैं, और कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में रचनाकारों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों को 3000 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान किया है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा है कि देश में वर्ष 2025 तक 1,000 नए ‘एयर रूट’ और 100 नए हवाईअड्डे तैयार किए जाएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों में भी हवाई यातायात सेवाएं मुहैया कराना है, ताकि आम व्यक्ति भी विमानों में सफर कर सकें. केन्द्रीय मंत्री ने यह बात इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कही.
भारतीय नौसेना और बहरीन की नौसेना के बीच फारस की खाड़ी में समुद्री साझेदारी अभ्यास शुरू हो रहा है. इससे पहले भारतीय नौसेना और बहरीन नौसेना टीमों के बीच एक समन्वय और संचालन योजना सम्मेलन भी आयोजित किया गया.
केंद्र सरकार ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-U) के तहत शहरी क्षेत्रों में 16,488 घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है. बता दें कि इस योजना के अंतर्गत अब तक स्वीकृत घरों की कुल संख्या 1.13 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है.
गुरुवार यानि 19 अगस्त को आसमान में एक खगोलीय घटना घटने जा रही है. पृथ्वी का सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) से सामना होगा. पृथ्वी इस दिन बृहस्पति (गुरु) और सूर्य के बीच में आ जाएगी. इससे बृहस्पति (गुरु), पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीध में होंगे.
काम करने और शिक्षा प्राप्त करने तथा फुरसत का समय बिताने के लिए ऑनलाइन माध्यम की तलाश करना आज समय की मांग है. इसी को देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इच्छुक लोगों के लिए विभिन्न कोर्सेज वाला ट्रेनिंग फॉर ऑगमेंटिंग प्रोडक्टिविटी एंड सर्विसेज यानि तपस नामक ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल लॉन्च किया है.
आईआरसीटीसी महिलाओं के ट्रेन सफर को खास बनाने के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है. लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में महिलाओं को सफर करने पर पांच प्रतिशत की विशेष छूट (कैशबैक) देगा.
अफगानिस्तान इन दिनों भीषण संघर्ष से गुजर रहा है. अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए तालिबान लगातार अफगानिस्तान के शहरों को अपने कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ रहा है. इस बीच भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग है और इसी के तहत भारत ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने सभी नागरिकों को एक विशेष विमान के माध्यम से स्वदेश लौटने की पहल की है.
कोविड संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक और पहल की गई है. दरअसल देश में रह रहे विदेशी नागरिकों को समुचित वैक्सीनेशन के लिए भी नियम जारी कर दिए हैं. मंत्रालय के मुताबिक विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर टीके के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे.
देश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए हर रोज आरटीओ पर सैकड़ों की संख्या में आवेदन आते हैं. हर एक व्यक्ति का ड्राइविंग टेस्ट लेने में काफी समय लगता है, जिसकी वजह से कई बार आपकी बारी आने में महीनों का समय लग जाता है.
बता दें कि भारत इस साल अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है. 1 अगस्त से भारत ने ये जिम्मेदारी संभाल भी ली है. वैसे वर्तमान समय में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है. परिषद में केवल 5 स्थायी सदस्य हैं, जो अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस है.
टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के पहलवान सनायेव नुरिस्लाम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. रवि कुमार ने कजाकिस्तान के पहलवान सनायेव नुरिस्लाम को हराकर देश को पदक का आश्वासन दे दिया है.
रेहड़ी-पटरी, ठेले या सड़क किनारे दुकान चलाने वालों के लिए सरकार ने लोन स्कीम पीएम स्वनिधि योजना शुरू की, जिसके तहत ऐसे छोटे दुकानदारों को 10 हजार तक का लोन देने की योजना है. अब इस योजना का परिणाम भी सामने आने लगा है. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ”पीएम स्वनिधि योजना” के तहत ऐसे स्ट्रीट वेंडरों की मदद कर रही है जिन्होंने कोरोना संकट के दौरान अपने रोजगार खो दिए थे.
आत्मनिर्भर भारत में आत्मनिर्भर कृषि की परिकल्पना से देश में विदेशी फलों के निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी के तहत गुजरात और पश्चिम बंगाल के किसानों से प्राप्त किए गए फाइबर और खनिज से समृद्ध, ड्रैगन फ्रूट की खेप को पहली बार लंदन, यूनाइटेड किंगडम और बहरीन को निर्यात किया गया. ड्रैगन फ्रूट को भारत में कमलम भी कहा जाता है.