Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उचाइयों को छू रहा है. आत्मनिर्भर अभियान रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण की क्रांति को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ बेहतरीन परिणाम देने में सफल रहा है. इसी क्रम में सुरक्षाबलों को स्वदेशी तकनीक से निर्मित उपकरण और हथियार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में एक और बड़ा आयाम जुड़ गया है.
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Lt Gen Anil Chauhan) (सेवानिवृत्त) पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे
डीआरडीओ ने 27 सितंबर 2022 को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में एक भूमि आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल के दो सफल प्रशिक्षण किए.
घरेलू, साफ-सुथरी कॉमेडी के बादशाह, गजोधर भैया के नाम से प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. उन्होंने 21 सितंबर को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 सितंबर, 2022 को पीएम केयर्स फंड के न्यासी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की. पीएम केयर्स फंड की मदद से शुरू की गई विभिन्न पहलों पर एक प्रस्तुति दी गई, जिनमें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना भी शामिल है, जो 4345 बच्चों को सहायता प्रदान कर रही है.
तेरह वर्ष तक गुजरात की कमान संभालने के बाद देश का नेतृत्व अपने हाथों में लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मई 2014 में पीएम पद की शपथ ली, तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया, देश भर में ज्यादातर लोग टीवी स्क्रीन के सामने आंखें बिछा कर बैठ गए
पीएम मोदी अक्सर देश के हर वर्ग को विभिन्न योजनाओं के रूप में कुछ न कुछ तोहफा देते रहते हैं. ऐसे में इस बार उनके जन्मदिन को खास बनाने और देश के विकास में योगदान देते हुए मंत्रालयों ने खास तैयारी की है. दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है
कारपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने कारपोरेट जगत के लिये व्यापार सुगमता और जीवन सुगमता के लिये निकट अतीत में कई उपाय किये हैं. इनमें कंपनी अधिनियम, 2013 और सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008 के विभिन्न प्रावधानों को अपराध के वर्ग से निकालना, स्टार्ट-अप में फास्ट-ट्रैक विलय को बढ़ाना, एकल व्यक्ति कंपनियों (ओपीसी) के निगमीकरण को प्रोत्साहन, आदि शामिल हैं.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जायेंगे. प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को रहने के लिए मुक्त करेंगे. उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे कराहल, श्योपुर में महिला एसएचजी सदस्यों/सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के साथ एसएचजी सम्मेलन में भाग लेंगे.
भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 8 साल में किसानों के हित में जितने कदम उठाए गए हैं, उनकी बदौलत देश जल्द ही कृषि क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने एक बयान में यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत कृषि क्षेत्र में दुनिया में नंबर वन बनने की यात्रा पर चल रहा है.
इन दिनों भारत के अनानास दुबई के बाजारों की शान बने हुए हैं. इसके पीछे पीएम मोदी का ‘वोकल फोर लोकल का मंत्र काम कर रहा है. दरअसल, पीएम मोदी के आह्वान पर ही देश ने ‘वोकल फोर लोकल’ के मंत्र की ताकत को पहचाना. बस फिर क्या था भारत के लोकल उत्पादों ने वैश्विक बाजारों में अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया. इस कड़ी में मणिपुरी अनानास भी पीछे नहीं जो इन दिनों खूब चर्चा में है. दरअसल, दुबई के लुलु हाइपर मार्केट में देश के सुदूर राज्य मणिपुर के GI टैग अनानास धूम मचा रहे हैं.
आपने अक्सर देखा होगा या खुद भी.. गाड़ी में बैठने पर सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं, या कहें… कि हमें लगता है कि थोड़ी देर की बात है- गंतव्य तक पहुंच जाएंगे.
रक्षा आत्मनिर्भरता में लंबी छलांग लगाते हुए भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और भारतीय नौसेना के लिए 2 सितम्बर 2022 का दिन एतिहासिक होने वाला है, क्योंकि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज पीएम मोदी भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (IAC) ‘विक्रांत’ राष्ट्र को सौंपने जा रहे हैं.
भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2023 में पूरी दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ेगी, यानि भारत का विकास अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक तेज गति से होगा.
आज के समय में ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ प्रत्येक वाहन चालक के लिए अनिवार्य है. ऐसे में भारत में अलग-अलग राज्यों द्वारा जारी विभिन्न प्रकार के फॉर्मेट (प्रारूप), साइज, पैटर्न, रंग इत्यादि के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं. लेकिन अलग-अलग फॉर्मेट में होने के कारण विदेश में ड्राइविंग करने वाले भारतीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
देश योग की परंपरा को तेजी से पूरी दुनिया के सामने सुव्यवस्थित तरीकों से सामने ला रहा है। आज के समय में भारतीय योग की परिकल्पना अब वैश्विक रूप से की जा रही है.
केंद्र सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए, गेहूं के आटे के निर्यात पर रोक लगा दी है. इससे गेहूं के आटे की कीमतों में उछाल पर लगाम लगेगा. दरअसल पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गेहूं या मेस्लिन आटे की निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है.
दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप द्वारा विकसित प्रदूषण रोधी हेलमेट टू-व्हीलर सवारों को स्वच्छ हवा में सांस लेने में मदद कर सकता है. शेलिओस टेक्नोलैब्स द्वारा विकसित इस हेलमेट में एक ब्लूटूथ-सक्षम ऐप है जो सवार को यह बताता है कि हेलमेट को कब सफाई की आवश्यकता है.
यूपीआई हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहा है.ऑनलाइन पेमेंच मोड में यूपीआई लोगों की पहली पसंद भी बन गया है। यूपीआई यानि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस से व्यक्ति डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर करता है
वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार भी तमाम बड़ी योजनाएं चला रही है, जो वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे की न सिर्फ सिकन दूर कर रही हैं बल्कि वे समाज में बेफिक्र होकर जी भी रहे हैं. आज उन्ही योजनाओं पर डालते हैं एक नजर…