America Hurricane: अमेरिका में भीषण तूफान से 6 की मौत, 23 घायल
अमेरिका के टेनेसी राज्य में आए भीषण तूफान के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर को मोंटगोमरी काउंटी में बवंडर आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि टेनेसी की राजधानी नैशविल के उपनगरीय इलाके में तीन और लोगों की मौत हो गई.