Metro Network: भारत का मेट्रो नेटवर्क अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बनने की ओर अग्रसर
भारत का मेट्रो नेटवर्क अभूतपूर्व गति से बढ़ रहा है और अगले कुछ वर्षों में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बनने की संभावना है. 2014 में, भारत में केवल 248 किमी मेट्रो रेल चालू था. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस सह एक्सपो 2023 में कहा, केवल नौ वर्षों में, 20 शहरों में 895 किलोमीटर की मेट्रो लाइनें चालू हो गई हैं.