विदेश

Bangladesh Bomb Blast: मतदान केंद्र के पास देशी बम विस्फोट में चार घायल

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के पास हजारीबाग में एक मतदान केंद्र के पास अज्ञात लोगों ने दो देशी बम विस्फोट किए, इसमें एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए.

Bangladesh Bomb Blast: मतदान केंद्र के पास देशी बम विस्फोट में चार घायल
(Photo Credits Pixabay)

ढाका, 7 जनवरी : स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के पास हजारीबाग में एक मतदान केंद्र के पास अज्ञात लोगों ने दो देशी बम विस्फोट किए, इसमें एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए.

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों की पहचान 55 वर्षीय अमीर हुसैन, 50 वर्षीय मकसूदा बेगम, 50 वर्षीय बादल अहमद और उनके 8 वर्षीय बेटे तनवीर अहमद के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : Bangladesh General Election 2024: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में डाला वोट; 1,970 उम्मीदवार है मैदान में

घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).