UP: मेरठ में गुरुद्वारा साहिब परिसर 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में बैठे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
मेरठ 7 जनवरी : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में बैठे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि थाना हस्तिनापुर के किशनपुर गांव के तीरथ सिंह शनिवार की रात गुरुद्वारा श्रीगुरू थल्ली साहिब परिसर में आग जलाकर बैठे थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में गोली लगने से तीरथ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. यह भी पढ़ें : UP: यूपी में 9वीं कक्षा की छात्रा से छह युवकों ने दो साल तक किया सामूहिक दुष्कर्म, ऑनलाइन पोस्ट किया वीडियो
गुरुद्वारा साहिब परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर मेरठ देहात के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. उन्होंने हालांकि यह कहा कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

