अगले 5 वर्षों में अदाणी समूह गुजरात में 2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा : गौतम अदाणी
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में अदाणी समूह गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये (25 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश करेगा, जिससे 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. अदाणी ने अहमदाबाद में 10वें वाइब्रेंट गुजरात समिट में कहा, ''आज, मैं आगे निवेश के लिए प्रतिबद्ध हूं.