देश

UP Shocker: बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नूरपुर पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर 26 साल की एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

UP Shocker: बिजनौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Photo Credits: File Image

बिजनौर 11 जनवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की थाना नूरपुर पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर 26 साल की एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने, अश्लील वीडियो बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बिजनौर के रेहपुनपुर गांव निवासी कासिम के रूप में हुई है.पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब पांच वर्ष पूर्व वह कासिम के संपर्क में आई और दिसंबर 2023 तक उसके संपर्क में रही.

नूरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने कहा, महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.आरोपी ने अपने भाई नासिर के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका गर्भपात भी कराया. विरोध पर जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. यह भी पढ़े : Delhi Shocker: चाकूबाजी से फिर दहली दिल्ली, मोमोज के लिए मांगी एक्स्ट्रा चटनी तो चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; होश उड़ा देगी ये खबर | Video

एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) , 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना) , 506 (अपराधिक धमकी) , 67 आईटी एक्ट के तहत नूरपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).