Budget 2024: देश के भविष्य के निर्माण का बजट, युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भारत के भविष्य के निर्माण का बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में विकसित भारत के चार स्तम्भ, युवा, गरीब, महिला और किसान, सभी को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है.