Paris Olympics 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय मेंस हॉकी टीम का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जिससे दोनों टीमों को 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों का आकलन करने में मदद मिलेगी. श्रृंखला 6 अप्रैल को शुरू होगी और उसके बाद 7, 10, 12 और 13 अप्रैल को मैच होंगे