देश

आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं.

आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी: मुख्यमंत्री धामी
CM Pushkar Dhami (Credit- ANI)

टिहरी, 5 अप्रैल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी टिहरी लोकसभा क्षेत्र के थत्यूड़ पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया.

उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि थत्यूड़ ने ठान लिया है कि इस बार फिर से कमल को खिलाना है और टिहरी का विकास करना है. यह भी पढ़ें : वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की मांग की CM केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता इस बात से भली-भांति परिचित है कि सशक्त, समर्थ व आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है. जनता जनार्दन का मिल रहा प्रचंड समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में प्रदेश का तीव्र विकास सुनिश्चित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा सरकार बनने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).