वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की मांग की CM केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने देश के कई हिस्सों में लंबित मामलों के लिए अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति मांगी थी.
नई दिल्ली, 5 अप्रैल : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने देश के कई हिस्सों में लंबित मामलों के लिए अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति मांगी थी.
राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले को 9 अप्रैल को फैसला सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया. गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर कहा था कि उनके वकील के साथ बात करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिलता, उन्हें विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उन्हें वकील के साथ बात करने के लिए कुछ और समय दिया जाय. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिया जवाब- VIDEO
उन्होंने अदालत से अपने वकील के साथ मिलने की संख्या प्रति सप्ताह पांच तक बढ़ाने का आग्रह किया. कोर्ट ने इस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी ने केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

