World Health Day: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारत में अब तक कितनी हुई प्रगति?
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. भारत ने हाल के वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी तरक्की की है, पोलियो को प्रभावी ढंग से खत्म किया है और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी अच्छी खासी प्रगति की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, देश अभी भी गैर-संचारी रोगों, श्वसन रोगों और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है.