देश

'कांग्रेस ने पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए जारी किया घोषणापत्र', हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है."

'कांग्रेस ने पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए जारी किया घोषणापत्र', हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

गुवाहाटी, 6 अप्रैल: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया है, जैसे कि वे भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हों.

सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति चाहती है. पार्टी का घोषणा पत्र तुष्टीकरण की राजनीति से भरा है.

सीएम ने कहा, "चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, देश में कोई नहीं चाहता कि तीन तलाक वापस हो, बाल विवाह हो या लोग कई शादी करें. कांग्रेस का घोषणापत्र इन्हीं मुद्दों पर है."

कांग्रेस की सोच के विपरीत भाजपा देश में विकास की राजनीति कर रही है.

सीएम ने जोरहाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम राज्य में कम से कम 30 लाख महिलाओं को लखपति दीदी नहीं बना देते.''

सीएम सरमा ने शुक्रवार को सवाल किया था कि क्या लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र किसी विदेशी एजेंसी द्वारा डिजाइन किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).