दुनिया भर में युद्ध की प्रकृति और स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहे हैं. इन बदलावों के कारण वित्तीय प्रक्रियाओं में भी बदलाव की जरूरत है.
वीडियो कॉल का इस्तेमाल अब तक लोगों द्वारा आपस में बातचीत करने के लिए किया जाता था. लेकिन, अब इसके माध्यम से लोगों को लूटा भी जा रहा है.
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस और निर्धारित ड्यूटी आवर के दौरान उनकी मौजूदगी पर सरकार की हमेशा निगाह होगी.
अयोध्या रेप मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो अपने पिता से चार कदम आगे निकल गए हैं.
बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच पीएम पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत आ चुकी हैं. सोमवार शाम उनका विमान यूपी के गाजियाबाद स्थित वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ.
मानसून के बाद शरद ऋतु में अक्सर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. सर्दियों की शुरुआत से पहले लोग स्किन पर दाने, सोरायसिस और रूखी त्वचा जैसी समस्याओं का अनुभव करते हैं. क्या आप भी इन समस्याओं का अनुभव करते हैं?
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भूस्खलन और बारिश के कारण मलबा आने से फिलहाल 82 सड़कें बंद हैं. राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को बताया कि इनमें से 50 को मंगलवार तक खोलने की योजना है.
अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं बरसी पर जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. लोगों का कहना है कि अनुच्छेद 370 हटाए जानेे के बाद राज्य में सकारात्मक बदलाव आया है.
एक शोध में प्रोस्टेट कैंसर की जांच के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की जांच पर भी जोर दिया गया है. शोध में कहा गया है कि प्रोस्टेट कैंसर की जांच के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है.
राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने की खबर के बाद छात्रों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 'गणबंधन' पर धावा बोल दिया.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अमानवीय घटना सामने आई है. यहां पर एक नाबालिग लड़की को मोबाइल और टेलीविजन देखने की सजा के तौर पर गंजा कर दिया गया.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश में अब एक अंतरिम सरकार का गठन होगा. देश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने सोमवार को ये घोषणा की.
बांग्लादेश में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार दोपहर शेख हसीना ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और एक सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार होकर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं.
दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग एसए20 ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया. एसए20 दुनिया की शीर्ष स्तरीय फ्रेंचाइजी लीग में से एक के रूप में लगातार उभर रही है. विश्व कप विजेता कार्तिक की व्यापक क्रिकेट विशेषज्ञता इस लीग के लिए नया रोमांचक चैप्टर है.
माइकल वॉन और बेन स्टोक्स समेत कई क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच ग्राहम थोर्प को श्रद्धांजलि दी, जिनका 55 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया.
पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक 3 कांस्य पदक जीत चुका है. यह तीनों पदक निशानेबाजी में आए हैं. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में मिला-जुला प्रदर्शन किया है. उन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं, जो भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में बनाए हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सोमवार को 55 साल के हो गए हैं. उन्होंने 1996 में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रसाद ने अपने साथी जवागल श्रीनाथ के साथ मिलकर 1990 के दशक के अंत में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली थी.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 17 हजार करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
दक्षिण कोरिया में गर्मी ने तबाही मचा रखी है. गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़कर 1,546 हो गई है, जबकि 257,000 से अधिक पशुओं की मौत हो गई है.