West Indies Squad For SA T20Is: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, इन दो स्टार ऑलराउंडर को नहीं मिला मौका
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अपना ब्रेक जारी रखेंगे. ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सुपर आठ मुकाबले के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था, पूरी तरह से फिट होने के लिए उपलब्ध नहीं हैं. किंग की अनुपस्थिति में शाई होप या उभरते हुए खिलाड़ी एलिक अथानाजे के लिए शीर्ष क्रम में जॉनसन चार्ल्स के साथ खेलने का रास्ता खुल गया है.