खेल

Jay Shah on Virat Kohli: 'विराट युग' के 16 साल पूरे, जय शाह ने 'किंग कोहली' को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बधाई दी.

Jay Shah on Virat Kohli: 'विराट युग' के 16 साल पूरे, जय शाह ने 'किंग कोहली' को दी बधाई
Virat Kohli (Photo: X)

नई दिल्ली, 18 अगस्त : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बधाई दी. 2008 में इसी दिन, विराट कोहली ने वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके कुछ महीने बाद वे कुआलालंपुर में अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान भी बने थे.

जय शाह ने 'एक्स' पर लिखा, "आज से 16 साल पहले, 19 वर्षीय विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा था, जो एक ऐसे करियर की शुरुआत थी जो वाकई शानदार बन गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर किंग को बधाई!" अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में कोहली ने मौजूदा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की और सिर्फ 12 रन बनाए. उन्होंने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पांच मैचों में 31.80 की औसत से 159 रन बनाए थे. 2008 से विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बल्लेबाज को बधाई देने के लिए 'एक्स' पर एक पोस्ट किया. यह भी पढ़ें : IND Women A Beats AUS Women A: भारत ‘ए’ ने अंतिम एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को हराया, प्रिया मिश्रा ने मारा पंजा

आरसीबी ने लिखा, "किंग के 16 साल, और उनका एक जादुई साम्राज्य. किंग कोहली की जय हो. डेब्यू से लेकर सर्टिफाइड लीजेंड का दर्जा पाने तक. 16 साल के जुनून के साथ, विराट ने न केवल खेल खेला, बल्कि उन्होंने क्रिकेट के एक नए परफेक्ट ब्रांड की रूपरेखा तैयार की!” तब से, कोहली भारत के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 295 वनडे मैचों में 13,906 रन बनाए हैं. इस प्रारूप में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. खास बात है कि इन 50 शतक में से 27 रन-चेज़ में आए हैं.

विराट ने 113 टेस्ट मैचों में 8,848 रन भी बनाए हैं और 125 टी20 में 4,188 रन बनाए हैं. कोहली ने 2011 में वनडे विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी20 विश्व कप जीता है, जिसके बाद उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया. उनके पास एक भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड भी है, क्योंकि कोहली के कप्तान रहते हुए टीम ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).