Symptoms and Remedies of Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी को न करें नजरअंदाज, आयुर्वेद से जानें लक्षण और उपाय
विटामिन बी12 की कमी आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर शाकाहारी लोगों में. यह विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह रक्त निर्माण, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करता है. इसे आयुर्वेद में मज्जावर्धक तत्व कहा गया है, जो शरीर की ऊर्जा और ओज को बनाए रखता है.