Jharkhand Assembly Election Results 2024: CM हेमंत, बाबूलाल और चंपई आगे, कल्पना और हेमंत सरकार के कई मंत्री पिछड़े
झारखंड विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं. दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय सिंह और हफीजुल हसन पिछड़ गए हैं.