देश

California H5N1 Bird Flu Infection: कैलिफोर्निया के बच्चे में एच5एन1 बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कैलिफोर्निया के एक बच्चे में एच5एन1 बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में किसी बच्चे में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है.

California H5N1 Bird Flu Infection: कैलिफोर्निया के बच्चे में एच5एन1 बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

लॉस एंजेल्स, 23 नवंबर : अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कैलिफोर्निया के एक बच्चे में एच5एन1 बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में किसी बच्चे में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है.

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार बच्चे में कथित तौर पर इसके हल्‍के दिखाई दिए. बच्‍चे को अमेरिका में पहले से पहचाने गए मानव मामलों के अनुरूप तैयार की गई फ्लू एंटीवायरल दवा दी गई. वहीं अब बच्‍चा इस बीमारी से उबर रहा है. बच्चे के संभावित बर्ड फ्लू एक्सपोजर की जांच की जा रही है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक अब तक, अमेरिका में रिपोर्ट किए गए एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामलों में से किसी में भी इस बात की पहचान नहीं हो पाई है कि यह व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैल रहा है. यह भी पढ़ें : VIDEO: लेबनान में इजरायल ने की भीषण बमबारी, जोरदार धमाके से दहला बेरूत, विस्फोट का वीडियो वायरल

सी.डी.सी. के अनुसार, अब तक अमेरिका में 2024 के दौरान एच5 बर्ड फ्लू के 55 मानव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 29 कैलिफोर्निया में हैं.सीडीसी के अनुसार इस फ्लू का जोखिम आम जनता में कम है. हालांकि, संक्रमित या संभावित रूप से संक्रमित जानवरों, जैसे पक्षियों, डेयरी मवेशियों या अन्य जानवरों, या संक्रमित पक्षियों और अन्य जानवरों द्वारा दूषित वातावरण में रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).