कर्नाटक में भारी बारिश से तबाही, कोडागू जिले से 4320 लोगों को बचाया गया
कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बचाव कार्य अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है. सुरक्षित निकाले गए 4,320 लोगों को जिले के 41 राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है."