बॉलीवुड

Omg: सलमान खान का खुलासा, 'स्कूल टीचर से करता था फ्लर्ट'

सलमान खान ने बताया कि किस तरह से अपने स्कूल के दिनों में वो अपनी टीचर से ही प्रेम कर बैठे थे

Omg: सलमान खान का खुलासा, 'स्कूल टीचर से करता था फ्लर्ट'
सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह स्कूल के दिनों में अपनी टीचर से फ्लर्ट करते थे. सलमान ने 'दस का दम-दमदार वीकेंड' के आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान स्कूल के किस्से सुनाए.

सलमान ने स्कूल टीचर के साथ पहली बार प्यार में पड़ने वाला एक सवाल पूछा और साथ हीउन्होंने कहा कि वह स्कूल में रहते समय अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट करते थे.

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने स्कूल टीचर को साइकिल से घर छोड़ने जाते थे.

उन्होंने कहा, "किसी को अपने टीचर पर क्रश न रहा हो यह संभव नहीं है. अधिकांश लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन मैं खुले तौर पर कहता हूं कि मैं अपनी टीचर के साथ बहुत फ्लर्ट करता था."

- SalmanKhan with Raveena Tandon in DusKaDum ☄ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ - #سلمان_خان ؛ مع رافينا تاندون من الحلقه القادمه لـ برنامج دس كا دم ☄ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ #salmankhan #beinghuman #duskadum3 #raveenatandon #bollywood

A post shared by We LOVE U Salman Khan ❤ (@salmankhan.arabic) on

आपको बता दें कि इस शो के अलावा सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग का काम भी कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए माल्टा में शूटिंग की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2018 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).