केरल में आए बाढ़ से परेशान हुए जॉन अब्राहम, फैंस से की ये अपील
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जॉन अब्राहम ने फैंस से लगाईं गुहार
अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि केरल में आई बाढ़ से वह परेशान हैं. जॉन की केरल से बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं. उन्होंने गुरुवार सुबह लोगों से अपील की कि वह मुख्यमंत्री कोष में दान करें ताकि बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद की जा सके.
उन्होंने कहा, "केरल में जो कुछ हो रहा है, उससे व्यथित हूं. मेरे बचपन की कई यादें केरल से जुड़ी हुई हैं. कृपया आगे आएं और मुख्यमंत्री कोष में दान करें."
Extremely disturbed by what is happening in Kerala. My fondest childhood memories have been there. Please come forward and donate to the chief minister's fund. https://t.co/SzIywiupqA
— John Abraham (@TheJohnAbraham) August 16, 2018
केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से गुरुवार को 12 मौतें हुईं. इस तरह बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है. पूरे केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है.
बात करें जॉन की तो उनकी फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर 20.52 करोड़ की कमाई की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

