अफगानिस्तान: चुनाव से पहले आतंकियों ने मचाया तांडव, सुरक्षा चौकियों पर हमला कर ली 19 सैनिकों की जान
देश में संसदीय चुनाव से महज कुछ दिन पहले एक तालिबान हमले में अफगान सुरक्षा बलों के कम से कम 19 जवानों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने मंगलवाल को कहा कि तालिबान लड़ाकों के एक समूह ने दायकुंदी प्रान्त के किजरान इलाके में देर रात लगभग एक बजे तीन सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला कर दिया. किजरान इलाका ओरुजगन और हेलमंड प्रांतों की सीमा पर स्थित है, जो तालिबान के प्रभुत्व वाला इलाका है.